फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी, काम करने वाले को दिया जाता है सम्मान: कंवरपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्त्ताओं की पार्टी, काम करने वालों को दिया जाता है सम्मान : कंवरपाल
विज्ञापन

बिलासपुर। खंड के गांव पीरू वाला में विधान सभा स्पीकर कंवर पाल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्त्ताओं ने बीएसपी का साथ छोड़ भाजपा में आस्था जताई। गांव के अवतार सिंह, करनैल सिंह, जिला सिंह, मलकीत सिंह, जसवंत सिंह, भूपेंद्र सिंह, गुरचरण सिंह, कुलबीर सरपंच,हरमिंद्र सिंह, सुरेश पाल सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बसपा व अन्य पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थामा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवश्वनी मंगला ने की। कंवरपाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, पार्टी में काम करने वालों को सम्मान दिया जाता है। भाजपा में शामिल प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाएगा। भाजपा सरकार में नेता ओर नौकरी दोनो मेरिट के आधार पर लगते है। एक घर की राजनीति ने प्रदेश व देश को पीछे धकेलने का काम किया है। आज देश में विकास चरम सीमा पर है। मौजूदा सरकार ने अन्य सरकारों के मुकाबले कई गुणा तेज गति से कार्य किया है। पिछले पार्टी की सरकारें घोटालों की सरकारें रही है। भारत की कूटनीति के कारण आज पाकिस्तान के समर्थन में विश्व का कोई भी देश आगे नहीं आया है। इस मौके पर अश्वनी मंगला, पंकज, रोबिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें