खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
रादौर। शहर के जेएमआईईटीआई व जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेजों की संयुक्त रूप से एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को कॉलेज के खेल स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में दोनों कॉलेजों के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कॉलेज के निदेशक डॉ. रणजीत सिंह चौहान ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अह्म हिस्सा हैं, जो हमारे मानसिक और शारीरिक विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा इंजीनियरिंग की पढ़ाई बौद्धिक और तार्किक शक्ति विकसित करती है, जबकि खेलकूद एकाग्रता और शारीरिक दक्षता और एक इंजीनियर के लिये दोनों क्षेत्रों में निपुणता आवश्यक है।
इस मौके पर एथलेटिक मीट में मुख्य संयोजक डॉ. यूपी सिंह, प्रदीप डाबर, गुलशन, महासचिव डॉ. रमेश कुमार, ज्ञान प्रकाश शर्मा, ईश्वर गर्ग, ओम प्रकाश बठला, डॉ. संजीव कुमार गर्ग, डॉ शशांक शर्मा, विक्रम वर्मा आदि मौजूद रहे।
बॉक्स
इन खिलाड़ियों ने बाजी मारी
प्रतियोगिता की 800 मीटर की रिले दौड़ में जेएमआईटी कॉलेज के छात्र दयाल सिंह प्रथम, अमन कुमार द्वितीय व परवीन कुमार तृतीय, 400 मीटर में जेएमआईटी के विकास प्रथम, प्रीतिश द्वितीय व जेएमआईईटीआई के अभिषेक तृतीय, शॉटपुट में जेएमआईटी के दीपक प्रथम, जयंत द्वितीय व जेएमआईईटीआई का हर्षित तृतीय, शॉटपुट के महिला वर्ग में जेएमआईटी की महक प्रथम, श्रेय द्वितीय व जेएमआईईटीआई की स्तुति तृतीय, 200 मीटर दौड़ में जेएमआईईटीआई का मयंक प्रथम, व जेएमआईटी के रौनक व विकास द्वितीय, तृतीय रहे। 400 मीटर महिला वर्ग में जेएमआईटी की दीक्षा, सिमरनजीत, नेहा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। 200 मीटर महिला वर्ग में जेएमआईटी की वंशिका प्रथम, व जेएमआईईटीआई कि हितैषी शर्मा, रशिका द्वितीय, तृतीय रहीं। डिसकस थ्रो में जेएमआईई टीआई का संदीप प्रथम, जेएमआईटी के नरेश व दीपक द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो महिला वर्ग में जेएमआईटी की महक, सुमन, नंदिनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं।