फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगेराम बने जेजेपी किसान सैल के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगेराम बने जेजेपी किसान सैल के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

मांगेराम बने जेजेपी किसान सैल के जिलाध्यक्ष
रादौर। जननायक जनता पार्टी की ओर से मांगेराम गुंदयानी को किसान सैल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है। पार्टी की ओर से जिला अध्यक्ष ईश्वरसिंह पलाका व अन्य नेताओं ने फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला किसान सैल प्रधान मांगेराम ने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है, वह उसे पूरी निष्ठा व लगन के साथ निभाएंगे। उनका उद्देश्य पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाकर पार्टी के जनाधार में वृद्धि करना होगा। वह अधिक से अधिक किसानों को पार्टी के साथ जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी प्रमुख सांसद दुष्यंत चौटाला, अजयसिंह चौटाला व अन्य नेताओं का हार्दिक आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें