फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक स्नेचरों का आतंक, राह चलती महिलाओं से छीने पर्स, पीछा करने के बाद भी नहीं आए काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक स्नेचरों ने दो महिलाओं से छीने पर्स
विज्ञापन

एक महिला के 40 तो दूसरी के पर्स में थे दो हजार रुपए
यमुनानगर। कुछ दिन शांत रहने के बाद बाइक स्नेचर फिर से सक्रिय हो गए। उनकी नजर दोबारा से राह चलती महिलाओं के पर्स पर पड़ने लगी है। बीते दिन स्नेचरों ने दो महिलाओं को अपना निशाना बनाया। स्नेचरों ने एक महिला से 40 हजार रुपये से भरा पर्स, तो दूसरी के पर्स में दो हजार व जरूरी दस्तावेज थे को झपटा मारकर उड़ा लिया। महिलाओं ने उनका पीछा करने की कोशिश भी की, किंतु पकड़ में नहीं आ सके। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
बॉक्स
बैंक से पैसे निकलवाकर जा रही थी महिला
पुलिस को दी शिकायत में गांव तेजली निवासी संतोष देवी ने बताया कि वह यमुनानगर में बैंक से पैसे निकलवाने के लिए आई थी। बैंक से 40 हजार रुपये निकलवाने के बाद पैदल पर्स लेकर घर जा रही थी। जब वह तेजली रोड पर पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार तीन युवक आए। और हाथ से पर्स झपट लिया। उसने उनका पीछा करने की कोशिश की और शोर भी मचाया, लेकिन तब तक वे काफी दूर जा चुके थे। महिला ने बताया कि पर्स में 40 हजार रुपये, मोबाइल, बैंक की कॉपी व आधार कार्ड था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
बस से उतरते ही झपटा पर्स
रादौर पुलिस को दी शिकायत में गांव धौड़ंग निवासी अविशित ने बताया कि उसकी दादी कुलवंती देवी बस में किसी काम से जा रही थी। जब वह रादौर बस स्टैंड पर उतरी, इसी दौरान अज्ञात युवकों ने उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। कुलवंती के मुताबिक पर्स में दो हजार रुपये, मोबाइल व आधार कार्ड की फोटो कॉपी थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें