समैम योजना के तहत किसानों को दिया जाएगा अनुदान: यादव
यमुनानगर। उप कृषि निदेशक डॉ. सुरेन्द्र यादव ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा कृषि मशीनी करण को बढ़ावा देने के लिए कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। कृषि यंत्र डीएसआर, मल्टी क्रोपप्लान्टर, रीपरबाइंडर, पेडी ट्रान्सप्लांटर, स्ट्राबेलर, हेरेक, ट्रैक्टर 8 पीटीओ एचपी इससे ज्यादा पर अनुदान का लाभ दिया जाएगा। इन कृषि यन्त्रों पर समैम योजना के तहत सामान्य श्रेणी के किसान को 40 प्रतिशत व अन्य श्रेणी (महिला, सीमान्त, लघु, अनुसूचित जाति) के किसान को 50 प्रतिशत की दर से अनुदान का लाभ दिया जाएगा।