फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ीसा से पांच हजार रुपये किलो में लाकर 12 हजार प्रति किलो में बेचता था गांजा पती

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। उड़ीसा से गांजा पत्ती लेकर बेचने के लिए यमुनानगर आए एक व्यक्ति को सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पांच किलो 160 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की गई। आरोपी उड़ीसा से पांच हजार प्रति किलो के हिसाब से गांजा पत्ती लेकर यहां आता था और 12 हजार प्रति किलो के हिसाब से बेचकर छह हजार प्रति किलो मुनाफा कमाता था। आरोपी लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए वन के एएसआई मोहकम सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचने के लिए छछरौली रोड से होता हुआ जगाधरी आएगा। सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम का गठन किया। इसके बाद पुलिस टीम ने छछरौली रोड पर शांति कॉलोनी के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। कुछ देर के बाद एक व्यक्ति गंदे पर थैला लिए हुए आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को सामने देख आरोपी पीछे उलटकर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस ने आरोपी को देखकर उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर जाकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के थैले की तलाशी ली गई तो उसके पास से गांजा पत्ती बरामद की गई। पुलिस ने नशीले पदार्थ का वजन किया। जांच में थैले से पांच किलो 160 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी की पहचान बिहार के गांव सोनवर्ता निवासी फुदन भरतवाज के रूप में हुई।
बॉक्स
मुनाफा कमाने के लिए करता था तस्करी :
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उड़ीसा से नशीले पदार्थों की तस्करी करता है। उड़ीसा में जो गांजा पत्ती पांच हजार रुपये में बिकती है। हरियाणा में उसकी दोगुणा कीमत मिलती है। जिसपर उसने मुनाफा कमाने के लिए नशीले पदार्थ की तस्करी करना शुरू किया। उड़ीसा से पांच हजार रुपये में गांजा पत्ती खरीदकर यहां 12 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचता था। काफी समय से वह नशीले पदार्थों की तस्करी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें