फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारियों ने पेश की इमानदारी की मिसाल, व्यक्ति को लौटाए 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसयमुनानगर। यमुनानगर शहर पुलिस की टीम ने इमानदारी की मिसाल पेश की है। शनिवार को जिस व्यक्ति के रुपये गिर गए थे। पुलिस ने उसे रविवार को लौटा दिए। पीसीआर कर्मचारियों को ये 50 हजार रुपये मिले थे। जिसकी सूचना उन्होंने एसएचओ सिटी को दी। और उन्होंने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद अखबारों में पैसे मिलने की खबर छपी। जिसे पढ़कर गुड कला निवासी नौशाद खान पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने रुपये लौटाने से पहले उससे इनकी डिटेल पूछी। जिसके बारे में उसने बता दिया। नौशाद खान ने बताया कि वह फल विक्रेता है। वह बुलेरो पिकअप में शहर व गांवों में जाकर फल बेचता है। इसी दौरान उसके पैसे गिर गए थे। जिससे वह काफी चिंतित था। वहीं इस सबके पीछे नौशाद के ड्राइवर रमन वासी इस्माईलपुर को जिम्मेदार माना जा रहा था। उसकी पुलिस शिकायत भी हो सकती थी। लेकिन समय से उसे रुपये वापस मिल गए। उधर, थाना प्रभारी रतन लाल ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों ने इमानदारी की मिसाल पेश की है और वे बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें