मेगा सक्षम टेस्ट में स्पीकर का ब्लॉक फिसड्डी, जिले के सिर्फ तीन ब्लॉक ही बना पाएं जगह
यमुनानगर। शिक्षा विभाग द्वारा 12 फरवरी को लिए गए मेगा सक्षम टेस्ट का गुरुवार को परिणाम जारी कर दिया गया है। जिसमें 50 फीसदी रिजल्ट के साथ जिले के छह में से तीन ब्लॉक सक्षम हुए हैं। यमुनानगर से नीचे जिला नूंह 40 प्रतिशत परिणाम के साथ 20वें और 25 प्रतिशत परिणाम के साथ पंचकूला जिला 21वें नंबर पर रहा। सक्षम के सातवें राउंड में भी सरस्वती नगर और जगाधरी ब्लॉक दोनों सक्षम के करीब रहे, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। सक्षम में रादौर, बिलासपुर और साढौरा ब्लॉक ही शामिल हो पाएं हैं। यहां के विद्यार्थियों ने टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया। विधानसभा स्पीकर कंवरपाल का ब्लॉक छछरौली इस टेस्ट में सबसे फिसड्डी रहा।
अब तक सक्षम टेस्ट के जितने भी राउंड हुए हैं उनमें तीसरी, पांचवी और सातवीं कक्षा के बच्चों ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। गणित विषय में बच्चों ने 96 से 99 प्रतिशत तक अंक प्राप्त किए हैं। 12 फरवरी को प्रदेश के 21 जिलों के 119 ब्लॉक में मेगा सक्षम टेस्ट हुआ था। इस बार साढौरा खंड के बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां के 95 फीसदी से अधिक बच्चे सक्षम हुए हैं। पिछले राउंड में यह ब्लॉक सक्षम के नजदीक था जो इस बार पूरी तरह से सक्षम हो गया है। सर्व शिक्षा अभियान जुड़े शिक्षकों का कहना है कि रादौर, बिलासपुर और साढौरा सक्षम हो गए हैं। छछरौली ब्लॉक के पिछड़ने के कारणों की समीक्षा की जाएगी।
वर्जन
मेगा सक्षम टेस्ट में कामयाबी हासिल करने वाले ब्लॉक के सभी स्टाफ को बधाई। जो ब्लॉक सफल नहीं हो पाएं, वहां तैयारियों पर जोर दिया जाएगा। उम्मीद है कि आने वाले समय में पूरा जिला सक्षम होगा।-आनंद चौधरी, डीईओ