बजट के जरिए किसानों को बरगलाने का किया कार्य: ढांडा
रादौर। प्रदेश कांग्रेस सचिव सुरेश कुमार ढांडा ने बजट को खोखला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से बजट के जरिए जुमला देकर किसानों को बरगलाने का कार्य किया है। जो बजट पेश किया है उसमें किसानों की वित्तीय और सामाजिक दशा ठीक करने के लिए धन राशि की घोषणा तो कि गई है, परंतु यह नहीं बताया कि ये कब और कैसे योजना लागू होगी। उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी चरम सीमा पर है जिसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस अवसर पर चेयरमैन सुखदेव, धर्मपाल, सुनील, करनैल, सन्नी, दीपक, मोहित, सुमित, राजिन्द्र, अमर कुमार, सुभाष, हीरा सिंह, अनिल, संदीप, परदीप, शैंकी, संजीव, मुकेश, मुनीश आदि मौजूद रहे।