फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने बीमारी का बहाना बनाया तो बीजेपी के पार्षद बिना कारण बताएं रहे नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नतीजा-कोरम पूरा न होने पर सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव स्थगित
विपक्षी पार्षदों ने जताया रोष, बोले-चुनाव से भाग रही बीजेपी, ऐसे काम नहीं चलेगा
यमुनानगर। सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर सोमवार को बुलाई गई में मीटिंग में मेयर मदन चौहान समेत तमाम बीजेपी पार्षद नहीं पहुंचे। मेयर ने कॉल कर तबियत खराब होने की जानकारी दी। जबकि बीजेपी के तमाम 13 पार्षद भी नदारद रहे। विपक्ष के तमाम पार्षद एक घंटे तक उनका इंतजार करते रहे। कोरम पूरा नहीं होने पर दोनों पदों का चुनाव स्थगित कर दिया है। जिस पर विपक्षी पार्षदों ने विरोध जताया और बीजेपी पर चुनाव टालने का आरोप लगाया। मीटिंग में मौजूद पार्षदों ने कहा कि बीजेपी की तरफ से बहुमत का दावा किया जा रहा है, लेकिन सीनियर और डिप्टी मेयर के चुनाव से बीजेपी भाग रही है। ऐसे काम नहीं चलेगा। कांग्रेस पार्षदों ने तो यहां तक कहा कि मेयर ने मीटिंग में आने से तो बहाना बना दिया, जबकि वे दिनभर शहर में हो रहे कार्यक्रमों में व्यस्त रहे। मीटिंग में निगमायुक्त ललित सिवाच समेत आठ पार्षद मौजूद रहे।
बॉक्स
बीजेपी में भी पद पाने की होड़
दरअसल बहुत होने के चलते बीजेपी में दोनों पद पाने के लिए होड़ मची हुई है। पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू एक्सपीरियंस होने की बात कह कर अपनी पत्नी के लिए पद मांग रहे हैं। वहीं उनके विरोध में कई पार्षद खड़े हैं। पार्टी के बड़े नेता सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला अपनाना चाहते हैं। क्योंकि मेयर का पद नगर निगम के यमुनानगर जोन में है, जबकि सीनियर डिप्टी मेयर का पद जगाधरी जो को दिया जा सकता है। बीजेपी में इस वक्त छह पार्षद यह पद पाने के इच्छुक बताए जा रहे हैं। वहीं डिप्टी मेयर के लिए भी इतने ही पार्षद लाइन में हैं। ऐसे में बीजेपी के लिए दोनों पदों के लिए नाम फाइनल करना मुश्किल बना हुआ है।
विज्ञापन

बॉक्स
क्रॉस वोटिंग के भरोसे विपक्ष
वहीं कांग्रेस व इनेलो ने भी भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए अपनी रणनीति तैयार की। बीजेपी पार्षदों की खींचतान का विपक्ष के प्रत्याशी को फायदा मिल सकता है। वार्ड आठ से इनेलो समर्थित पार्षद विनोद मरवाह पहले ही कह चुके हैं कि क्रॉस वोटिंग होनी ही है। इसलिए उन्होंने सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर अपनी दावेदारी ठोंकी है।
बॉक्स
60 दिन में करनी होती है मीटिंग
दरअसल नगर निगम हाउस के गठन के दो महीने के भीतर मीटिंग करना आवश्यक होता है। ऐसे में लघु सचिवालय में नगर निगम हाउस की मीटिंग बुलाई गई। बीजेपी की तरफ से लगभग पहले से तय था कि मीटिंग में न तो मेयर जाएगा और न ही कोई पार्षद। ऐसे में कोरम पूरा नहीं होगा और चुनाव स्थगित हो जाएगा।
बॉक्स
ये पार्षद रहे मौजूद
वार्ड नंबर एक से संजय राणा, वार्ड तीन से हरमीन कोहली, चार से देवेेंद्र सिंह, आठ से विनोद मरवाह, 13 से निर्मल चौहान, 15 से प्रिंस डग्गा, 16 से रिया और वार्ड 17 से विनय शर्मा मौजूद रहे।
ये रहे नदारद-वार्ड दो से प्रवीण कुमार, पांच से विनय कुमार , छह से प्रीति जौहर, सात से रामआसरा , नौ से भावना, 10 से सुरेंद्र कुमार, 11 से संकेत प्रकाश, 12 से संजीव कुमार, 14 से रानी कालड़ा, 18 कुसुम लता, 19 से उषा, 20 से रेखा, 21 से अभिषेक शर्मा, वार्ड 22 से सविता।
कोट्स
-कोरम पूरा नहीं होने की स्थिति में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव नहीं हो सका। अब अगली मीटिंग में इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। मेयर की तरफ से सूचना भिजवाई गई थी कि उनकी तबियत ठीक नहीं है।-ललित सिवाच, निगमायुक्त

-मैं रविवार को एक समारोह में गया था। वहां से लौटते समय रात के दो बज गए और मेरी तबियत खराब हो गई। इसलिए मीटिंग में नहीं पहुंच सका। दोपहर बाद तबियत में सुधार हुआ तो शहर के अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए घर से निकला।-मदन चौहान, मेयर

दोनों पदों के लिए प्रत्याशी का नाम पार्टी तय करेगी। इसमें सहमति पार्षदों की होगी। पार्षद मीटिंग में किस वजह से पहुंचे, मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।-महेंद्र खदरी, बीजेपी जिलाध्यक्ष

-एक तरफ तो बीजेपी की तरफ से बहुमत होने की बात कही जा रही है। दूसरी तरफ मेयर और पार्षद ही मीटिंग में नहीं पहुंच रहे। मतलब साफ है कि बीजेपी चुनाव से भाग रही है। विपक्ष एकजुट और मजबूत हैं।-निर्मल चौहान, पार्षद
विज्ञापन


-मेयर ने तबियत खराब होने का बहाना बनाया, उन्हें रेस्ट करना चाहिए था, लेकिन मेरे वार्ड में एक कार्यक्रम में पहुंचे और काफी समय बिताया। यह केवल चुनाव टालने का मकसद था।-विनोद मरवाह, पार्षद
फोटो नंबर 33 से 37 तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें