मंजूर मांगों को जल्द पूरा किया जाएं: प्रदीप सरीन
यमुनानग। हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ की एक मीटिंग हुई। जिसमें राज्य प्रधान प्रदीप सरीन ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर हेड क्वार्टर बातचीत हुई, जिनमें अधिकतर मांगों पर सहमति बनी, परंतु अभी तक लागू नहीं किया गया। जिससे कर्मचारी वर्ग में गहरा रोष है। संघ के प्रांतीय चेयरमैन कुलभूषण शर्मा, उप प्रधान साहिब सिंह चौहान ने कहा कि गेस्ट टीचर्स को पक्का करने में ब्रेक को खत्म करना, पुरानी पेंशन बहाल करना, मकान किराया भत्ता एक जनवरी 2016 से देना, रिटायरमेंट की आयु पहले की तरह 60 वर्ष करना, कैशलैस मेडिकल सुविधा को पूरी तरह से लागू करना आदि मांगों पर विचार करें। यदि इन मांगों को लागू नहीं किया जाता तो संघ बड़े आंदोलन की घोषणा करेगा। प्रांतीय सचिव संजीव मंदोला ने कहा कि अखिल भारतीय सेकेंडरी टीचर्स फेडरेशन के दिल्ली जंतर-मंतर पर धरने प्रदर्शन की तैयारी चल रही है। जिसमें कर्मचारी बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। इस मौके पर ठक में जगदीप कालिया, सुरेंद्र सिंह सैनी, सुनील शास्त्री, गुरमीत सिंह, रमेश शर्मा, तलविंदर शास्त्री, रविन्द्र राणा आदि अध्यापक नेता मौजूद रहे।