पदक विजेता खिलाड़ी 22 फरवरी तक करें आवेदन
यमुनानगर। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजिंद्र पाल ने बताया कि खेल विभाग द्वारा वर्ष 2016-17 के लिए जूनियर व सब जूनियर श्रेणी तथा वर्ष 2017-18 तथा एक अप्रैल 2018 से 31 दिसंबर 2018 तक की खेल उपलब्धियों के लिए सीनियर, जूनियर व सब जूनियर श्रेणी के राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी अब 22 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 फरवरी थी। ये आवेदन तेजली खेल परिसर स्थित जिला खेल अधिकारी कार्यालय में जमा होंगे। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है।