पेज तीन की लीड
बस अड्डे का निर्माण कार्य अधर में लटका, चार राज्यों के यात्रियों को झेलनी पड़ रही है परेशानी
खिजराबाद। बस स्टैंड का निर्माण कार्य एक बार फिर से अधर में लटक गया है। टेंडर के वक्त मार्च 2019 की डेडलाइन तय की गई थी, लेकिन निर्माण धीमा होने की वजह से डेडलाइन फिर से आगे खिसका कर दिसंबर कर दी गई है। तीन साल पहले मुख्यमंत्री ने यहां बस स्टैंड के भवन के निर्माण की घोषणा की थी। जून 2017 में टेंडर प्रक्रिया भी शुरू की गई और फिर परिवहन विभाग की ओर से सड़क एवं भवन निर्माण विभाग को एक करोड़ 56 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत कर दी। उसके बाद भी खिजराबाद बस स्टैंड का निर्माण कार्य अधर में ही लटका हुआ है। स्थानीय बीजेपी नेता पवन गुप्ता का कहना है कि विभाग और अधिकारियों के ढुलमुल रवैये के कारण सरकार की किरकिरी हो रही है। घोषणा होने के तीन साल बीत जाने के बाद भी बस स्टैंड का निर्माण ना होना विभाग और अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है। जिस चाल से काम चल रहा है उससे नही लगता कि आने वाले 6 साल में भी काम पूरा हो जाए। ग्रामीणों का कहना है कि अप्रैल 2015 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने छछरौली में जनसभा को संबोधित करते हुए खिजराबाद में आईटीआई, बस स्टैंड,तहसील, बीडीपीओ कार्यालय, सब-डिवीजन आदि की घोषणा की थी। इनमें से तहसील कार्यालय और खंड विकास का कार्यालय तो किराए के भवन में चलाकर उद्घाटन कर दिया था और खिजराबाद में सब-डिवीजन को भी अपना भवन मिल गया और उसका उद्घाटन भी हो गया, लेकिन बस स्टैंड के निर्माण में अभी तक कोई कार्यवाही अमल में नही लाई गई।
बॉक्स
कभी बरसात तो कभी ड्राइंग का बहाना
बस स्टैंड के निर्माण में अधिकारियों द्वारा कभी बरसात का तो तो कभी बस स्टैंड की ड्राइंग का बहाना बना दिया जाता है। अधिकारियों के अनुसार जब काम शुरू होना था तो उस समय बरसात के सीजन के कारण काम शुरू नही किया जा सका। जब काम शुरू हुआ तो बस स्टैंड की ड्राइंग को लेकर असमंजस की स्थिति रही और चंडीगढ़ से दोबारा ड्राइंग बनकर आई। जिसमें काफी समय लग गया।
बॉक्स
चार राज्यों के लोगों को होगा फायदा
हरियाणा से हिमाचल और उत्तराखंड जाने का यह सबसे छोटा और सुगम रास्ता है। खिजराबाद से यूपी, हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक है और इन राज्यों की बसें यहां से गुजरती है। ऐसे में बस अड्डे के निर्माण
इन चार राज्यों की सवारियों को फायदा होगा।
बॉक्स
हाइवे पर करना पड़ता है इंतजार
यहां बस स्टैंड ना होने की वजह से सभी सवारियों को सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करती हैं। रामकुमार, संजीव, रूपिन्द्र कश्यप, पंकज धीमान आदि का कहना है कि वे हर दूसरे या तीसरे दिन हिमाचल के लिए हरियाणा में आना जाना करते हैं, लेकिन
कई बार लंबे रूट की बस यहां पर नहीं रुकती। दैनिक यात्री सैंटी, ऋषिपाल,राकेश, विजय आदि का कहना है कि वे हर रोज अपने काम पर हिमाचल में जाते हैं, लेकिन बस ना निकले इसके लिए उनको सड़क पर खडे होकर ही इंतजार करना पड़ता है।
बस स्टैंड का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए मजदूरों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। कार्य दिसंबर में पूरा होना था, लेकिन तकनीकी वजह से डेडलाइन आगे बढ़ाई गई है।
अजय भाटी, एसडीओ,पीडब्ल्यूडी
फोटो नंबर 3, 4