फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज
यमुनानगर।
शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने दो स्थानों से विवाहित महिलाओं को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत उनके ससुराल पक्ष के दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव शादीपुर निवासी रेशमा ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2018 में गांव रायपुर निवासी अफजल के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने उसे काफी सामान देकर विदा किया था। मगर शादी में दिए गए सामान से उसका पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य मकसुदी, इंतजार, रजिया व इकबाल खुश नहीं थे। शादी के बाद ही आरोपी उससे अधिक दहेज की मांग करने लगे मगर ओर अधिक दहेज देने में उसके मायके वाले असमर्थ थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया और बिना दहेज वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने मायके पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गांव भगवानपुर निवासी सोना देवी ने बताया कि शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति गांव घिलौर निवासी रवि कुमार व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों सास सोना देवी, ससुर मामचंद, संजो देवी व ममता ने उसे घर से निकाल दिया। आरोपियों ने उसे बिना दहेज वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें