फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, पुलिस के लेट आने से गुस्साएं ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाइवे पर गांव दामला के पास मंगलवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के काफी देर बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिससे ग्रामीण बिफर गए और हाइवे पर जाम लगा कर रोष प्रकट किया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और शव को उठाकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्जकर लिया है।
यमुनानगर से रादौर लौट रहा था बाइक सवार
रादौर निवासी रघुवीर सिंह मंगलवार को किसी काम से बाइक पर यमुनानगर गया था। देर शाम को वह वापस रादौर लौट रहा था। जब वह सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाइवे पर दामला के नजदीक पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक रघुवीर सिंह रादौर में मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा चलाता था। बताया जा रहा है कि हादसे के काफी देर बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग और ग्रामीण एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों को समझा दिया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया गया है। मामले में अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्जकर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें