फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदेशालय से जारी शोकॉज नोटिस से हेड टीचर्स में मची खलबली, डिमोशन को रोकने के लिए जाएंगे हाईकोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
निदेशालय से जारी शोकॉज नोटिस से हेड टीचर्स में मची खलबली, डिमोशन को रोकने के लिए जाएंगे हाईकोर्ट
विज्ञापन

2013 व 2014 में मिडिल स्कूलों में 972 टीचर पदोन्नति लेकर बने थे हेड टीचर्स
इसी को लेकर एलिमेंटरी स्कूल हेडमास्टर एसोसिएशन के बैनर तले एकजुट
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। निदेशालय से जारी शोकॉज नोटिस ने मौजूदा हेड टीचर्स में खलबली मचा दी है। डिमोशन को रोकने के लिए इन्होंने अब हाईकोर्ट जाने का निर्णय लिया है। इसी को लेकर हेड टीचर्स ने एलिमेंटरी स्कूल हेडमास्टर एसोसिएशन के बैनर तले नेहरू पार्क में मीटिंग की। जिसमें सभी ने अपने-अपने तर्क दिए। हेड टीचर्स की इस लड़ाई में हरियाणा अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी महासंघ भी आगे आया है।
बॉक्स
कुछ इस तरह से जारी हुआ शोकॉज नोटिस
हाईकोर्ट के निर्देश पर निदेशालय ने 2013-14 में प्रमोट हुए 972 हेड टीचर की सूची जारी की है। जिसमें जिले के 37 हेड टीचर्स हैं जिनका नाम इसमें शामिल है। जिन्हें डीईईओ की तरफ से शोकॉज नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में हेड टीचर्स को 15 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

बॉक्स
2012 के तय नियम व योग्यता नहीं पूरी
नोटिस के अनुसार 2013-14 में मिडिल स्कूलों में पदोन्नति लेकर हेड टीचर्स बने हैं, वे 2012 के तय नियम व योग्यता पूरी न मिलने पर प्रमोशन रद्द करने की कार्रवाई के बारे में कहा गया है, इससे हेड टीचर्स फिर से टीचर्स बन जाएंगे। विभाग ने यह फैसला भी अब पांच साल बाद लिया।
बॉक्स
14 बने चुके मिडिल से हाई हेड
इतना नहीं कई तो ऐसे हैं जो 2013 में पदोन्नति पाकर 2014 में मिडिल हेड से हाई हेड बन चुके हैं। इनमें शिव कुमार शर्मा, सुमनलता, स्नेहलता, पूर्णिमा, सुनीता, सरोज बाला, संजय गर्ग, विनोद कुमार, निशी रानी, सरोज बाला, मीना कांबोज, उत्तम चंद, जलमिंद्र कौर तथा किरण बाला शामिल है।
कोटस
गलत हुआ है हाईकोर्ट जाएंगे
जो हुआ है वह गलत है। पांच साल बाद विभाग को इसका ख्याल आया है। सभी हेड टीचर्स की 2012 के रूल व योग्यता के अनुसार ही प्रमोशन हुई है। अब विभाग इस तरह की सूची जारी कर शोषण करने पर उतर आया है। इसी को लेकर नेहरू पार्क में मीटिंग हुई है जिसमें हाईकोर्ट जाने का फैसला लिया गया है।
-रूप चंद, प्रधान, एलिमेंटरी स्कूल हेडमास्टर एसोसिएशन।
कोटस
अध्यापक संघ हेड टीचर्स की इस लड़ाई में पूरा साथ देगा। किसी भी सूरत में हेड टीचर्स के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। विभाग ने इस तरह का नोटिस जारी कर गलत किया है। अध्यापक संघ उनके साथ खड़ा होकर संघर्ष करेगा।
विज्ञापन

-प्रदीप सरीन, राज्य प्रधान, हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ (संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ)।
वर्जन
2013-14 में प्रमोट होकर टीचर्स से हेड टीचर्स बने हैं उन्हें शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। निदेशालय से जारी सूची के अनुसार 2012 के तय नियम व योग्यता पूरे न मिलने पर प्रमोशन रद्द करने की कार्रवाई का हवाला दिया गया है।
-पृथ्वी सिंह, उप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
फोटो-24 से 27 तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें