फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ की ओट छिपे साइन बोर्ड, वाहन चालक हो रहे भ्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी ने गलत जगह लगाये साइन बोर्ड, राहगीर हो रहे भ्रमित
विज्ञापन


साढौरा। आदिबद्री वाया नौशहरा मार्ग पर पीडब्ल्यूडी द्वारा लगाए गये नये साइन बोर्ड राहगीरों को निर्देशित नहीं कर रहे हैं, दरअसल ये साइन बोर्ड पेड़ों की ओट में छिपे गए हैं, जिससे राहगीरों को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। यही हाल कालाअम्ब मार्ग पर लगाए गए साइन बोर्ड का है। इन साइन बोर्ड पर जगह का नाम दर्शाते हुए उनकी दिशा व दूरी का संकेत दिया हुआ है, लेकिन साइन बोर्ड पेड़ों की ओट में छिपे होने से राहगीरों को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। कस्बावासी रामकुमार ने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों द्वारा इन साइन बोर्ड लगाने के स्थान का चयन उचित तरीके से न किए जाने के कारण इन पर खर्च की गई रकम बेकार हो गई है। कस्बावासियों ने इस समस्या को हल करवाने की मांग की है।
फोटो- 11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें