मेयर के साथ 22 पार्षद भी लेंगे सात जनवरी को शपथ
अंबाला मंडल आयुक्त दीप्ति उमाशंकर दिलाएंगी शपथ
यमुनानगर। नगर निगम चुनाव के बाद मेयर व 22 पार्षदों को शपथ दिलाने की अटकलों पर अब विराम लग चुका है। शपथ समारोह की तारीख निर्धारित कर ली गई है। अंबाला मंडल की आयुुक्त दीप्ति उमाशंकर सात जनवरी को मेयर मदन चौहान के साथ 22 पार्षदों को जिला सचिवालय में दिलाएंगी। जिसका समय सुबह 11 बजे का रखा गया है। शपथ के दौरान मेयर व पार्षद अपने साथ पांच पारिवारिक सदस्य ला सकते हैं।
शपथ समारोह की तारीख निर्धारित हो चुकी है। सात जनवरी को अंबाला मंडल की आयुुक्त दीप्ति उमाशंकर पहुंचकर जिला सचिवालय में शपथ ग्रहण करवाएंगी। शपथ के बाद सभी अपना-अपना चार्ज संभाल लेंगे।
-मदन चौहान, मेयर।