फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के जूनियर जसपाल भट्टी बॉलीवुड में मचा रहे धूम, एक्सीडेंट्ल प्राइम मिनिस्टर में बने हैं डॉ. मनमोहन के चाचा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के जूनियर जसपाल भट्टी बॉलीवुड में मचा रहे धूम, एक्सीडेंट्ल प्राइम मिनिस्टर में बने हैं डॉ. मनमोहन के चाचा
विज्ञापन

बोले- फिल्म एक पुस्तक पर आधारित है, इसमें गलत कुछ भी नहीं
पूर्व प्रधानमंत्री देखना चाहे तो रिलीज से पहले देख सकते हैं फिल्म
करीब 500 से अधिक किए लाइव स्टेज शो, संघर्ष की बाद हुई सफलता की शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। ट्विनसिटी में स्टेज शो कर लोगों को हंसाने वाले जूनियर जसपाल भट्टी यानि गुरमीत सिंह अब माया नगरी में धमाल मचाएंगे। उन्होंने एक्सीडेंट्ल प्राइम मिनिस्टर फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के चाचा का रोल किया है। फिल्म में उसका छोटा सा ही रोल है, लेकिन अपने अभिनय के दम पर सबकी तारीफ बटोर रहे हैं। मुंबई से लौटने पर बुधवार को उन्होंने अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत की।
इस फिल्म हो लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि हमने फिल्म पर बहुत मेहनत की है। वैसे हमारे देश में ही ऐसा होता है कि फिल्म की रिलीज से पहले ही विवाद शुरू हो जाते हैं और लोग फिल्म देखे बगैर विरोध करने लगते हैं। यह सिर्फ इसी फिल्म के साथ नहीं बहुत सारी फिल्मों के साथ हुआ है। फिल्म पद्मावत, इंदू सरकार और उड़ता पंजाब इसके कई उदाहरण हैं। मगर मैं आपको स्पष्ट कर दूं कि यह फिल्म मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन


12 साल से लगातार कर रहे संघर्ष
2006 से लाइव स्टेज शो कर रहे है। जिले के साथ उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब में 500 से भी ज्यादा स्टेज शो कर चुके है। मुंबई जाने के बाद ही इनको सफलता मिली। लंबा संघर्ष करने के बाद रूपिंद्र गांधी और हैप्पी भाग जाएगी में इन्हें काम मिला और इनके काम की खूब सराहना हुई। इसकेे बाद ही इन्होंने मुंबई का रुख किया।
विज्ञापन

बॉक्स
संघर्ष से नहीं डरे
वे जसपाल भट्टी को अपना आदर्श मानते हैं और उनके सीरियल देखकर ही कामेडी करनी शुरू की। उनका कहना है कि सपना देखना और उनको पूरा करना, दोनों में अंतर है। संघर्ष से भी नहीं डरना चाहिए। उन्होंने हौसला रखते हुए कदम को बढ़ाया सफलता हासिल की।
फोटो 1, 2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें