फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में हुई बारिश से किसानों में खुशी की लहर, गेहूं की फसल को पानी देने की नहीं पडेगी जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में हुई बारिश से किसानों में खुशी, गेहूं की फसल को पानी देने की नहीं पडे़गी जरूरत
विज्ञापन

रादौर। क्षेत्र में हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है। आमतौर पर दिन के समय 22 से 23 डिग्री तक रहने वाला शहर का तापमान बुधवार को बारिश के कारण 17 डिग्री पर पहुंच गया। बारिश से किसानों की गेहूं की फसल को लाभ मिला है। वहीं हल्की बारिश होने से आसमान में छाई धूल व मिट्टी के साफ होने से आम आदमी को राहत मिली है।
विज्ञापन

शहर निवासी रोहित अरोड़ा, अनिल कुमार, दिनेश कुमार, संदीप कुमार ने बताया कि बुधवार को हुई बारिश से तापमान में गिरावट आने पर क्षेत्र में ठंड बढ गई है। दुकानदार विपिन कांबोज, नरेंद्र कांबोज, कुणाल कांबोज, विपुल कांबोज, सुरेश अमलोहा आदि ने बताया कि ठंड बढ़ने से बाजार में ग्राहक बहुत कम नजर आया है। जिससे उनकी दुकानदारी पर फर्क पड़ा है। उधर किसान राम कुमार, राजपाल, गुरदियाल सिंह आदि ने बताया कि बारिश से उनकी फसलों को लाभ मिला है। इस समय गेहूं की फसल को पानी देने की आवश्यकता थी। बारिश होने से फसल को पानी देने की आवश्यकता नहीं रहेंगी। वहीं बारिश से फसल में बीमारी आने के आसार भी नहीं रहेंगें। वहीं सब्जी के लिए भी बारिश लाभदायक बताई जा रही है। किसानों ने बताया कि बारिश गोभी, शिमला मिर्च, आलू, मूली, गाजर, बैंगन की फसल के लिए भी लाभदायक रही है। किसानों ने बताया कि यदि बारिश ज्यादा हुई तो फसलों को नुकसान भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें