फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरूक्षेत्र व करनाल रूट का किराया 5 रुपए घटाये जाने के बावजूद यात्रियों से पुराना किराया किया जा रहा वसूल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र और करनाल रूट का किराया 5 रुपये घटाये जाने के बावजूद यात्रियों से पुराना किराया किया जा रहा वसूल
विज्ञापन

यमुनानगर। दामला का टोल प्लाजा बंद होते ही यमुनानगर डिपो ने कुरुक्षेत्र और करनाल की तरफ जाने वाले रूटों पर पांच रुपये बस किराया कम कर दिया। लेकिन अन्य डिपो के परिचालक यात्रियों से वहीं पुराना किराया ही वसूल रहे हैं। पूछने पर पलवल डिपो की बस के परिचालक ने बताया कि इस बारे में उन्हें अभी तक कोई निर्देश नहीं दिया गया, जिसमें यात्रियों से कम किराया लेना है। दरअसल दामला टोल बंद होने से रोडवेज बसों में यात्रा करने वालों को राहत मिली है। टोल बंद होने के बाद अधिकारियों ने किराया कम करने का फैसला लिया था और इसे लागू कर दिया जा चुका है।
विज्ञापन

बॉक्स
किराया कम करने के नहीं दिए गए निर्देश
दामला टोल के बंद होने के बावजूद प्राइवेट बसों को किराया कम करने के लिए रिजिनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से कोई नोटिस जारी नहीं किया गया। जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। प्राइवेट बसों में यात्रियों से पुुराने किराए ही वसूले जा रहे है। प्राइवेट बसों के कंडक्टरों का कहना है कि अभी हमें कोई नोटिस नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें