यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भ्रष्टाचार उन्मूलन और नवभारत का निर्माण विषय पर विचार सांझा किए गए। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, खालसा कॉलेज ब्रांच के बैंक मेनेजर एसके सरीन ने सभी उपस्थित लोगों को भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ दिलवाई। साथ ही कहा कि आज भ्रष्टाचार अनेक स्वरूपों में हमारे समाज में फैला हुआ है। जिसके चलते आज सरकारी और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी जनता का विश्वास खो चुके हैं। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. मंदीप सिंह ने कहा कि भारत में भ्रष्टाचार की जड़ें बहुत गहरी हैं। वाईस प्रिंसिपल प्रो. बाल कृष्ण ने कहा कि यदि हम सब मिल कर कदम उठाए तो इस कुप्रथा का अंत हो जाएगा। मौके पर सेंट्रल बैंक के राजन कुमार, प्रो डॉ0 एमपी अग्रवाल, देविंदर सिंह, प्रो. अक्षय, विद्यार्थी, बैंक उपभोक्ता व प्राध्यापक उपस्थित रहे।
फोटो 41