फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमाम तरह के दावे पेश कर रहे छात्र संगठन, प्रचार प्रसार के दौरान सभी कॉलेज अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना आईडी कार्ड के नहीं डाल सकेंगे वोट, फोन ले जाने की नहीं होगी अनुमति
विज्ञापन

तमाम तरह के दावे पेश कर रहे छात्र संगठन, प्रचार प्रसार के दौरान सभी कॉलेज अलर्ट
-उम्मीदवारों व उनके समर्थकों की सभी गतिविधियों पर सीआईडी व कॉलेज प्रशासन बनाए हुए नजर
-खालसा कॉलेज में हुई दो गुटों में टकराव की स्थिति, कैमरे में देख मौके पर पहुंचे प्रधानाचार्य ने संभाला
-उम्मीदवारों ने कॉलेज में कैंपेन चला अपने पक्ष में वोट डालने की अपील, बोले होंगे छात्र हित के कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
छात्र संघ चुनाव में सोमवार को उम्मीदवारों व उनके समर्थकों ने कॉलेज में प्रचार-प्रसार किया और सभी छात्र-छात्राओं से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की। छात्र नेताओं ने तमाम तरह के दावे पेश करते हुए अपने-अपने संगठनों को जीताने की अपील की। प्रचार-प्रसार के दौरान कॉलेज प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा और छात्र-छात्राओं की सभी गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। उम्मीदवारों ने कॉलेज में कैंपेन चलाते हुए किसी के दबाव में न आते हुए वोट करने की अपील की। तमाम कॉलेज प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों व उम्मीदवारों को सूचना दे दी है कि जिस भी क्लास में सीआर के लिए चुनाव होने है। उसी ही क्लास के छात्र-छात्राएं मतदान के दिन कॉलेज में प्रवेश करेंगे, अन्यथा किसी भी प्रकार से कोई भी विद्यार्थी कॉलेज में प्रवेश नहीं कर सकेगा। साथ ही कॉलेज प्रशासन ने दिशा निर्देश जारी किए कि बिना वोटर आईडी कार्ड व जिनकी फीस क्लीयर नहीं है। वह वोट नहीं डाल पाएंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि जो निर्विरोध सीआर चुने गए हैं, वह पूरा दिन कॉलेज में ही रहेंगे और बाहर नहीं जाएंगे।
बॉक्स
प्रचार तेज किया
सोमवार को जिले के नौ कॉलेज में उम्मीदवारों ने प्रचार प्रसार किया और इसी के साथ उम्मीदवारों ने कैंपेन चलाते हुए कहा कि जीतने पर कॉलेज में हमेशा छात्र हित की लड़ाई लड़ी जाएगी। किसी भी आवाज को दबने का काम नहीं किया जाएगा। इसी के साथ विभिन्न छात्र संगठनों के पदाधिकारियों ने कॉलेज के बाहर छात्र-छात्राओं को अपने पक्ष में वोट डालने व गुट को जीताने की अपील की। प्रचार-प्रसार के दौरान उम्मीदवार व उनके समर्थकों ने अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की और अपनी ओर लुभाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
बॉक्स
खालसा कॉलेज में हुई टकराव की स्थिति, प्रिंसिपल ने संभाला
सोमवार को प्रचार-प्रसार के दौरान गुरुनानक खालसा कॉलेज में दो गुटों में टकराव की स्थिति सामने आ गई। लेकिन प्रधानाचार्य ने मौके पर पहुंचे दोनों को गुटों को तितर-बितर किया और चेतावनी देते कहा कि सभी शांतिपूर्ण तरीके से प्रचार प्रसार करे। यदि कोई किसी भी तरह से व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो पूरा कैम्पस पुलिस प्रशासन के हाथ में सौंप दिया जाएगा और फिर पुलिस ही कार्य भारी संभालेगी। प्रधानाचार्य मनदीप सिंह ने मौके पर दोनों गुटों को समझाया और चेतावनी देकर छोड़ दिया।
बॉक्स
मतगणना का शेड्यूल
मतदान-17 अक्तूबर को सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक सीआर के लिए मतदान।
-दोपहर दो बजे तक मतगणना व उसके बाद सीआर के परिणाम।
-सीआर के चुनाव परिणाम के बाद दोपहर तीन बजे से छात्र संघ के लिए मतदान।
-शाम चार बजे तक मतदान व उसके बाद मतगणना।
-शाम साढ़े पांच तक फाइनल सूची।
बॉक्स
कॉलेज में इतने सीटों पर होगी वोटिंग
गुरु नानक खालसा कॉलेज
- सीटे- 45
- पोलिंग- नौ सीटों पर
- 16 सीआर बने निर्विरोध
- 20 सीटों पर नहीं हुआ कोई नामाकंन
गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज
- सीटे- 33
- पोलिंग- तीन सीटों पर
- तीस पर नहीं हुआ नामाकंन
मुकंदलाल कॉलेज यमुनानगर
- सीटे- 39
- पोलिंग- सात सीटों पर
- 12 सीआर बने निर्विरोध
- 20 सीटों पर नहीं हुआ कोई नामाकंन
डीएवी गर्ल्स कॉलेज
- सीटे- 37
- पोलिंग- 9 सीटों पर
- दस सीआर बने निर्विरोध
- 18 सीटों पर कोई नामाकंन नहीं
हिन्दू कन्या गर्ल्स कॉलेज
- सीटे-14
- पोलिंग- तीन सीटों पर
- दस सीआर बने निर्विरोध
- एक सीट पर नहीं हुआ नामाकंन
महाराजा अग्रसेन कॉलेज
- सीटे- 15
- पोलिंग- छह सीटों पर
- छह निर्विरोध बने सीआर
- नौ सीटों पर कोई नामाकंन
वर्जन
कॉलेज में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रचार-प्रसार चल रहा है। सभी उम्मीदवारों को हिदायत दी गई कि शांति पूर्ण तरीके से प्रसार करे। साथ ही 17 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन

- मनदीप सिंह, प्रधानाचार्य गुरुनानक खालसा कॉलेज।
मतदान के दिन होने वाली व्यवस्था के सभी जानकारी छात्र-छात्राओं को दे दी गई है। किसी भी प्रकार से व्यवस्था नहीं बिगड़ने दी जाएगी और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव होगा।
- डॉ. अजय शर्मा, कार्यवाहक प्रधानाचार्य मुकंदलाल नेशनल कॉलेज।
फोटो नंबर- 10,11,12,13,14
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें