फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के 16 हजार कर्मियों का तीन साल लटका 24 करोड़ रुपये दीवाली का बोनस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज के 16 हजार कर्मियों का लटका है बोनस, मंत्री बोले, हक मिलेगा
विज्ञापन

-मंत्री बोले, सरकार के खजाने में नहीं कोई कमी, कर्मचारियों की देंगे एक-एक पाई
सुरेश सैनी
यमुनानगर। तीन साल से दीवाली बोनस की बाट जोह रहे रोडवेज के 16 हजार कर्मचारियों को इस बार भी सरकार झटका देने की तैयारी में है। 675 करोड़ रुपये का घाटा दिखाकर सरकार ने 24 करोड़ रुपये के बोनस को लटका दिया है। इससे रोडवेज कर्मचारियों में रोष है और उन्होंने बोनस नहीं मिलने की स्थिति में काली दीवाली मनाने का फैसला किया है। दरअसल कर्मचारियों को 2015-16 में ही दीवाली का बोनस मिला था। उसके बाद कोई बोनस नहीं दिया गया। वहीं परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बोनस के मामले पर गोलमोल जवाब देकर अपना पल्ला झाड़ लिया।

सभी विभागों में मिलता है बोनस
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन व तालमेल कमेटी मेंबर हरिनारायण शर्मा का कहना है कि 2008 से 2014 तक 3500 रुपये बोनस मिलता था। 2015 से 5 हजार रुपये कर दिया गया। यह बोनस दीवाली पर 15 दिन या माह पहले मिलता था। जोकि तीन साल का रुका पड़ा है। उन्होंने कहा कि 13 सूत्रीय मांगों में शामिल बोनस की मांग पर मंत्री व रोडवेज डीजी से कई बार बातचीत हो चुकी है। यह बोनस प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारियों को मिलता है। अगर बोनस नहीं मिला तो इस बार कर्मचारी काली दिवाली मनाएंगे। आगामी मीटिंग में इसका फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन साढ़े तीन करोड़ कमाई
रोडवेज में मौजूदा समय में 4100 बसें हैं जिनमें से 3900 बसें ऑनरूट हैं। इनमें रोजाना 20 लाख यात्री सफर करता है और रोडवेज की एक दिन की साढ़े तीन करोड़ रुपये की कमाई है। बावजूद इसके कर्मचारियों के हकों को पूरा नहीं किया जाता।
---
कर्मचारियों का तीन साल का नहीं दो साल का दीवाली बोनस रुका है। इसके लिए बातचीत चल रही है। सरकार का खजाना फूल है और कर्मचारियों को उनका हक दिया जाएगा।
-कृष्ण लाल पंवार, परिवहन मंत्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें