फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर छोडऩे के बहाने छात्रा को कार में बिठाकर पिलाई नशीली कोल्ड ड्रिंक, फिर एनआरआई दोस्त के डेरे पर ले जाकर किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
घर छोडऩे के बहाने छात्रा को कार में बिठाकर पिलाई नशीली कोल्ड ड्रिंक, फिर एनआरआई दोस्त के डेरे पर ले जाकर किया रेप
विज्ञापन

आरोपी 42 वर्षीय व्यक्ति के खेतों में मजदूरी करता है पीड़िता का पिता, इसलिए छात्रा ने किया विश्वास
अंबाला के बराड़ा से छात्रा को लेकर डुलियानी गांव में दिया घटना को अंजाम
पुलिस ने आरोपी व्यक्ति पर जीरो एफआईआर दर्जकर केस अंबाला पुलिस को किया ट्रांसफर्र
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। कॉलेज की छुट्टी के बाद 42 वर्षीय व्यक्ति ने बीए प्रथम वर्ष की छात्रा को घर छोडऩे के बहाने अपनी कार में बिठा लिया। इसके बाद आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद आरोपी उसे अंबाला के डुलियानी में अपने एनआरआई दोस्त के डेरे पर ले गया। जहां व्यक्ति ने छात्रा से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर छात्रा को थप्पड़ जड़े, जाति सूचक शब्द कहे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने मामले में जीरो एफआई दर्जकर केस अंबाला पुलिस को ट्रांसफर्र किया है।
छप्पर थाना क्षेत्र के गांव निवासी 18 वर्षीय युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बराड़ा के संत मोहन सिंह लबाना गल्र्ज कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसके पिता छप्पर निवासी आरोपी गुरमेल सिंह उर्फ काला (42) के पास करीब दस साल से बतौर मजदूर काम करते थे। आरोपी की बेटियां भी उससे बड़ी है। छात्रा ने बताया कि 28 सितंबर को रोजाना की तरह वह कॉलेज गई थी। कॉलेज से दो बजे छुट्टी होने के बाद वह बाहर निकली तो उसने देखा कि आरोपी व्यक्ति उनके कॉलेज के बाहर अपनी कार लेकर खड़ा हुआ था। आरोपी व्यक्ति ने उसे बुलाया और कहा कि मैं भी घर जा रहा हूं। चलो तुझें भी घर छोड़ दूंगा। जिस पर वह आरोपी व्यक्ति की कार में बैठ गई। कुछ दूर चलने पर आरोपी ने कार में रखी हुई कोल्ड ड्ऱिक उसे एक गिलास में डालकर दी। उसने पीने से मना कर दिया। लेकिन आरोपी ने कहा कि उसने भी पी है। इसलिए तुम भी पी लो। आरोपी की बात में आकर उसने कोल्ड ड्रिंक पी ली। कोल्ड ड्रिंक पीते ही आंखों के आगे अंधेरा छाने लगा। इस बारे में जब उसने आरोपी को बताया तो आरोपी ने कहा कि कोई बात नहीं, घर जाकर आराम कर लेना। लेकिन आरोपी उसे अंबाला के गांव डुलियानी में अपने एनआरआई दोस्त (अमेरिका में रहता है) के डेरे पर ले गया। इसके बाद आरोपी उसे डेरे पर बने एक कमरे में ले गया। कमरे में जाते ही आरोपी ने दरवाजा बंद कर दिया। उसके विरोध जताने पर आरोपी ने उसे धमकाया और थप्पड़ मारे। इसके बाद आरोपी ने उसे धक्का देकर बैड पर गिरा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे धमकाया कि यदि तूने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो उसे व उसके परिवार वालों को जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी ने स्वयं उसके गांव छोड़ दिया। घर आकर उसने अपने पिता व बड़ी बहन को आपबीती सुनाई। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर घटना अंबाला क्षेत्र में होने की बात कहकर केस को अंबाला पुलिस को ट्रांसफर्र कर दिया।
विज्ञापन

बॉक्स
दस साल से एक परिवार की तरह उनके साथ रहता था आरोपी, किया विश्वासघात :
युवती ने बताया कि दस साल से उसके पिता आरोपी के पास काम करता था। इस दौरान वह आरोपी के डेरे पर भी रहे। आरोपी का उनके घर पर आना जाना लगा रहता था। वहीं वे भी आरोपी की बेटियों के साथ खेलती थी। आरोपी उन्हें अपनी बेटी की तरह मानता था। इसलिए उन्हें उनपर विश्वास था। लेकिन आरोपी ने उनके साथ विश्वासघात किया।
विज्ञापन

वर्जन
पीड़ित छात्रा की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने, जाति सूचक शब्द बोलने सहित कई धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। घटना अंबाला जिला के एक गांव में हुई। इसलिए यह मामला अंबाला पुलिस का बनता है। केस को अंबाला पुलिस को ट्रांसफर्र कर दिया गया
है।
- इंस्पेक्टर शीलावंती, एसएचओ, महिला थाना यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें