फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन बीमार होने की बात कहकर साली को ले जाकर दुष्कर्म के दोषी जीजा को 13 साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग साली से दुष्कर्म के दोषी को 13 साल की कैद
विज्ञापन

स्कूल जाती हुई साली को उसकी बहन के बीमार होने की बात कहकर ले गया था जीजा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बहन के बीमार होने की बात कहकर स्कूल से लौट रही नाबालिग साली को घर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले जीजा को कोर्ट ने 13 साल की कैद और 15 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। एडिशनल सेशन जज पूनम सुनेजा कोर्ट ने करीब एक साल दो माह चली सुनवाई के बाद दुष्कर्मी जीजा को दोषी करार दिया और सजा सुनाई।
विज्ञापन

शहर के विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी एक महिला ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी 15 वर्षीय लड़की शहर के एक गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ती है। रोजाना की तरह 29 जुलाई 2017 सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी। जब वह स्कूल जा रही थी तो रास्ते में उसे उसका जीजा राजू मिल गया। राजू ने उसकी बेटी को कहा कि उसकी बहन बीमार है। वह उसे घर बुला रही है। उसकी बेटी उसके बहकावे में आ गई और उसके घर चली गई। लेकिन जब वह वहां पहुंची तो घर पर कोई नहीं था। उसके बेटी के घर के अंदर आते ही उसके जीजा ने दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इस दौरान उसके जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। जब उसकी बेटी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे व उसकी बहन को जान से मारने की धमकी दी। तब थाना शहर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पोक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें