फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 615 डेयरी, अब तक केवल हुई 70 डेयरियां शिफ्ट, डेयरी संचालक बोले- पहले मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाओ, फिर करेंगे शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिफ्टिंग के लिए जबरदस्ती की तो टकराव
विज्ञापन

सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी, 50 निगमकर्मी फिर भी सफल नहीं हुए
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर की कॉलोनियों में गंदगी फैला रही पशु डेयरियों को शिफ्ट कराने के लिए नगर निगम ने गुरुवार को डेयरी शिफ्टिंग कराने का अभियान तो शुरू किया, लेकिन उसे पूरी तरह अमलीजामा नहीं पहना सके। शहर में 650 डेयरियां हैं। इनमें से अब तक 70 से 75 डेयरियां ही शिफ्ट हो पाई हैं।
सुबह सवेरे नगर निगम की टीम सहित पुलिस बल देख लोगों ने अपने डेयरी के गेट बंद कर लिए तो कई संचालकों को टीम का विरोध किया और बोले डेयरी कॉम्पलेक्स में मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाओ तभी डेयरी शिफ्ट करेंगे। संचालकों ने कहा कि डेयरी कॉम्पलेक्स में न तो सड़कें हैं और नहीं ही बिजली, पानी की कोई सुविधा है। उन्होंने कहा कि वहा से उनके कारोबार पर भी प्रभाव पडे़गा।
विज्ञापन


कहां कितने प्लॉट
शहर से बाहर चार जगह कैल, दड़बा, रायपुर व औरंगाबाद में डेयरी कांप्लेक्स तैयार किए गए हैं। कैल में 150, दड़बा में 206, रायपुर में 116 व औरंगाबाद में 102 प्लॉट हैं। पिछले कई महीने से निगम कमिश्नर गिरीश अरोड़ा व विधायक घनश्याम दास अरोड़ा लगातार इन डेयरियों को शिफ्ट करने का दबाव नगर निगम अधिकारियों पर डाल रहे हैं।

इन वार्डों में स्थिति गंभीर
इस समय वार्ड नंबर-1,2,7,9,10,11,12,13,14,18 व 20 में सबसे ज्यादा पशु डेयरियां चल रही हैं। कॉलोनियों में चल रही इन डेयरियों से सबसे ज्यादा आसपास रहने वाले लोग दुखी हैं। कॉलोनियों के नाले-नालियां गोबर से अटी रहती हैं। दिनभर डेयरियों में मक्खी-मच्छर भिनभिनाते हैं।
विज्ञापन

------
ऐसी बात नहीं है। कैल को छोड़कर तीन अन्य डेयरी कॉम्पलेक्स में तमाम सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। जहां कुछ समस्याएं बाकी हैं, उन्हें भी दूर कर दिया जाएगा। हम नियमानुसार कार्रवाई करते हैं तो डेयरी संचालक दबंगई दिखाते हैं। सौ से ज्यादा पुलिसकर्मियों व 50 निगम कर्मियों की टीम के सामने जानलेवा हमला किया गया।
-अनिल नैन, चीफ सेनिटरी इंस्पेक्टर

फोटो नंबर- 9,10,11,12,13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें