फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में वीकली ऑफ, जगाधरी और कस्बों में खुली रही मार्केट

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर के बाजार में साप्ताहिक बंद, जगाधरी और कस्बों में खुली रही मार्केट
विज्ञापन

-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ जोड़कर मार्केट बंद करवाने का प्रयास किया, लेकिन दुकानदारों ने खोली रखी मार्केट।
-तंवर समर्थक ही दिखाई दिए सड़कों पर, हुड्डा गुट के कार्यकर्ताओं ने बनाई दूरी।
यमुनानगर
तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का भारत बंद सोमवार को कोई असर नहीं दिखा पाया। मार्केट एसोसिएशन की तरफ से समर्थन नहीं मिलने के कारण शहर व कस्बों में बंद का कोई असर नहीं रहा। यमुनानगर में साप्ताहिक बंद होने की वजह से दुकानें बंद रही, लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जानबूझ कर दुकानें खोली और बंद को असफल करने में कसर नहीं छोड़ी। वहीं जगाधरी में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने बाजारों में चक्कर लगाएं और हाथ जोड़कर दुकानें बंद करने की अपील की, लेकिन दुकानों ने कोई साथ नहीं दिया। आम दिनों की तरफ पेट्रोल पंप खुले रहे, गैस एजेंसियों पर भी काम हुआ। जबकि अधिकतर पेट्रोल पंप कांग्रेसियों के पास हैं। वहीं अशोक तंवर के समर्थक बाजारों में पसीना बहाते नजर आएं, जबकि हुड्डा गुट के कार्यकर्ताओं ने बंद से दूरी बनाएं रखी। हालांकि शाम को अधिकतर नेताओं ने बंद सफल होने की बात कही।
रादौर
-यहां हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भूपेंद्र राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजारों में घूम-घूम कर बंद को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ बेरोजगारी के खिलाफ इस भारत बंद का आह्वान किया गया था, जो बेहद सफल रहा है। इस मौके पर सचिन गुप्ता, वीरेंद्र चौहान, महावीर, देवेंद्र लक्की, धर्म सिंह पिंकी, फारुख खान और कौशर अली मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरस्वती नगर के कांग्रेस नेता सुरेश कान्हड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बाजार बंद करवाने के लिए घूमते नजर आए। दुकानदारों का कहना था कि राजनीतिक पार्टियां किसी ना किसी मुद्दे को लेकर बाजार बंद करवा रही है। इससे उनकी दुकानदारी चौपट हो जाती है। अभी आठ सितंबर को इनेलो ने बंद किया, अब कांग्रेसी आ गए। सुरेश कन्हड़ी ने कहा कि क्षेत्र की जनता अब बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुकी है।
बिलासपुर में प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी दो गुटों में बंटी नजर आई। तंवर समर्थकों ने जहां दुकानें बंद करवाई। वहीं शैलजा समर्थकों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। जबकि भूपेंद्र हुड्डा और किरण चौधरी के समर्थक कहीं दिखाई नही दिए। योगेश मेहंदीरत्ता, शिव कुमार बंसल, राजेश कटारिया ने अनाज मंडी से मोटरसाइकल के काफिले के साथ मुख्य बाजार, शिव चौक, छोटा बस स्टैंड, छछरौली मोड पर दुकानों को बंद करवाया। वहीं सैलजा के समर्थकों ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, भारत बंद को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी की अगुवाई में बिलासपुर में बढ़ रही मंहगाई व तेल की कीमतों के विरोध स्वरूप भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया।
साढौरा-कांग्रेस नेता दीप चन्द, छोटे लाल, मतलूब हसन एवं सुरेश कान्हडी द्वारा पेट्रो उत्पाद की कीमतों में वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया गया। गांव रसूलपुर के व्यापारी दुकानदारों से मिलकर भारत बंद करवाने के लिए जितेन्द्र मोहन ने अपील की। उन्होंने अपने साथियों के साथ गांव मे भाजपा के कुशासन राफेल स्केम, बढ़ती महंगाई पेट्रोल , डीजल गैस की कीमतों में बढ़ोतरी, भृष्टाचार ओर बेरोजगारी की खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जितेंद्र मोहन, बलवंत सिंह बकाला, हरदेव सिंह फिरोजपुर, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जठलाना-क्षेत्र में तमाम दुकानें खुली रही। न तो कांग्रेसियों ने बंद करवाने का प्रयास किया और न ही किसी ने दुकानें बंद की। ग्रामीण इलाका होने की वजह से पुलिस की एक टीम ने गश्त भी की, लेकिन दिनभर शांति रही।
फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें