फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 20 नई बसें, मिलेगी यात्रियों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 20 नई बसें, मिलेगी यात्रियों को राहत
-नई बसेें आने से डिपो में 161 से बढ़कर संख्या हो जाएगी 181
-अधिकारी बोले, लांग रूट पर चलेंगी नई बसें
-बेड़ा बढ़ने से यात्रियों को मिलेगा लाभ, अभी करना पड़ रहा इंतजार
-राजस्व में होगी बढ़ोतरी, फिलहाल डिपो की 14 लाख रुपये प्रतिदिन की इनकम
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। रोडवेज बेड़े में 20 नई ओर बसें जल्द शामिल होंगी। इनके आने से जिला की साढ़े 13 लाख आबादी को राहत मिलेगी। वहीं डिपो में 161 से बढ़कर बसों की संख्या 181 हो जाएगी। नई बसें आने से डिपो का राजस्व भी बढ़ेगा। दरअसल विभाग द्वारा 20 बसों का प्रपोजल सरकार को भेजा गया था, जिनकी अप्रूवल मिल चुकी है। शायद इसी माह ही बसें बेड़े में शामिल हो जाएगी। नई बसों को लांग रूटों पर लगाया जाएगा, क्योंकि इन रूटों पर बसों की संख्या बहुत कम है। डिपो में दो साल से कोई नई बस नहीं आई है। संख्या कम होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मौजूदा समय में डिपो में बसों की संख्या 161
यमुनानगर डिपो में इस समय 161 बसें हैं, इनमें 154 बसें ऑन रूट हैैं। वहीं 20 नई बसों के आने से संख्या बढ़कर 181 हो जाएगी। डिपो को इन्हीं बसों से 14 लाख रुपये का रोजाना राजस्व होता है। संख्या बढ़ने से राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी, साथ् ही यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


पांच बसें हुई कंडम
बता दें कि 20 दिन पहले डिपो में बसों की संख्या 166 थी। इनमें पांच बसें कंडम हो गई। ऐसे में संख्या 161 रह गई। संख्या कम होने से रूट प्रभावित हो रहे है साथ ही यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड पर खड़े अशोक शर्मा, प्रवीन पासी, बलिंद्र सिंह, अवतार का कहना है कि अगर बसों की संख्या बढ़ती है तो काफी राहत मिलेगी। क्योंकि बसें कम होने से काफी देकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।

इन रूटों पर बसों की जरूरत
विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला, कांगड़ा, कटरा, मनाली, अमृतसर, हरिद्वार व सहारनपुर रूटों पर बसें लगी जरूर है, मगर बसों की संख्या कम होने से ये रुट काफी प्रभावित हो रहे हैं। मजबूरी में डिपो को रूट कवर करके आई बस को पांच से छह घंटे वर्कशॉप में खड़ा करने के बाद दोबारा से रूट पर भेजा जाता है। इसका असर बस की माइलेज पर भी पड़ता है।
विज्ञापन

वर्जन
हमने 20 बसों का प्रपोजल विभाग व सरकार को भेजा था, इनकी अप्रूवल मिल चुकी है। शायद इसी माह बसों की आने की उम्मीद है। बसों के आने से इनकी संख्या 181 हो जाएगी, साथ ही यात्रियों को भी काफी लाभ होगा। क्योंकि डिपो में बसों की संख्या होने से लंबे रूटों पर प्रभावित हो रहे हैं उनके आने से उन्हें उन्हीं रूटों पर लगाया जाएगा।
-रविंद्र प्रसाद पाठक, महाप्रबंधक, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें