फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्चेंट नेवी के ऑफिसर से मोबाइल झपटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मर्चेंट नेवी के ऑफिसर से मोबाइल झपटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने 18 जुलाई को मुंबई से छुट्टी पर आ रहे मर्चेट नेवी के आफिसर से स्नेचिंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में आरोपियों से छीना गया मोबाइल बरामद किया जाएगा।
डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कलानौर बार्डर पर दो आरोपी वारदात की फिराक में घूम रहे है। एएसआई धर्मपाल के नेतत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान कृष्णा कालोनी निवासी कमल उर्फ भरत व उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव ढीका निवासी मन्नवर के नाम से हुई। पूछताछ में उन्होंने 18 जुलाई मर्चेंट नेवी के ऑफिसर रामपुरा निवासी प्रदीप कुमार से मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम देना कबूल किया।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला :
इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि रामपुरा निवासी प्रदीप कुमार मुंबई में मर्चेंट नेवी में ऑफिसर के पद पर तैनात है। 18 जुलाई को वह छुटटी पर यमुनानगर आ रहा था। रेलवे स्टेशन से रेलवे रोड से पैदल अपने घर की तरफ आ रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और उन्होंने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तब अज्ञात पर स्नेचिंग का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


पूछताछ जारी, बाइक बरामद :
इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि दोनों आरोपी आपस में दोस्त है और मन्नवर की बाइक पर आरोपी स्नेचिंग करते थे। आरोपी कमल पहले गिरोह बंदी में पकड़ा गया था। इसके अलावा आरोपी पर दो मामले चोरी की बाइक के चल रहे है, जो कोर्ट में विचारधीन है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें