जगाधरी पौंटा साहिब नेशनल हाईवे पर हुआ तेल का कैंटर खराब, लगा लंबा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
खिजराबाद। हरियाणा की अंतिम सीमा लालढांग की ढलान पर तेल का कैंटर खराब हो जाने के कारण लंबा जाम लग गया। हाईवे पर घंटों वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। जगाधरी पौंटा साहिब नेशनल हाईवे पर सुबह 11 बजे हरियाणा से हिमाचल जा रहा एक तेल का कैंटर खराब हो गया। कैंटर सड़क के बीचों बीच खराब हुआ, इससे वह ना आगे जा सका और ना पीछे सुबह ग्यारह बजे से खराब हुए तेल के कैंटर की वजह से हिमाचल और हरियाणा की ओर लगभग पांच किलोमीटर तक की लंबी लाइनें लग गई। वाहनों की लंबी लाईनें लगने से राहगीर कई घंटों तक जाम में ही फंसे रहे। भारी बरसात के बीच वाहनों की लंबी कतारें और खराब हुआ कैंटर राहगीरों के जी का जंजाल बन गया। ज्ञात होकि सावन के महीने में कांवड़िये गंगा का पवित्र जल लेने हरिद्वार जाते हैं। हरिद्वार रूड़की मार्ग पर कांवड़ियों की भीड़ होने से उत्तराखंड और यूपी से हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान आदि जगह जाने के लिए पौंटा साबिह यमुनानगर वाले रास्ते का अधिक प्रयोग किया जाता है। सभी वाहन चालक बस, टरक, बाइक, कार आदि सभी प्रकार के वाहन इसी मार्ग का अधिक प्रयोग करते हैं। बांबेपुर निवासी अब्दुल सत्तार, पौंटा साहिब निवासी राकेश कुमार, यमुनानगर निवासी हरिपाल, बिलासपुर निवासी रामजतन ने बताया कि वे सुबह ग्यारह बजे कुछ काम के लिए पौंटा साहिब और यमुनानगर जा रहे थे और तब एक तेल का कैंटर खराब होने की वजह से सड़क के बीचों बीच फंसा हुआ था। शाम का छह बजे जब वे वपिस आए तो वाहनों की लबी कतारें लगी हुई थी और उन्हें जाम से निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उनके पास बाइक होने के कारण वे दाएं बाएं से किसी तरह जाम में से निकल गए।