दुर्गा शक्ति वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा के लिए दो स्पेशल गाड़ियां दी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। महिलाओं और छात्राओं की तत्काल सुरक्षा के लिए बनाई गई दुर्गा शक्ति की टीमें अब शहर के स्कूल, कालेजों एवं अन्य शिक्षण संस्थान व भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में नजर आएंगी। इन्हें दो स्पेशल गाड़ियां दी गई हैं। गुरुवार को डीएसपी राजकुमार वालिया और महिला एसएचओ शीलावंती ने दुर्गा शक्ति वाहनों को महिला थाना से हरी झंडी देकर रवाना किया। डीएसपी राजकुमार वालिया ने कहा कि प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार दुर्गा शक्ति टीम महिलाओं और छात्राओं को तत्काल सुरक्षा प्रदान करने के लिए बनाई गई है। पुलिस विभाग ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए दुर्गा शक्ति एप भी लांच किया है। महिलाओं और छात्राओं को इस एप को अपने मोबाइल में प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। महिला थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि से दोनों दुर्गा शक्ति वाहन लगातार गश्त करेंगे। इसमें दुर्गा शक्ति टीमें होंगी। जोकि महिला सुरक्षा को लेकर दिनरात गश्त पर होंगी।
फोटो नंबर- 22