बिजली विभाग में कार्यरत एएलएम को नौकरी से निकालने पर भड़के कर्मचारी
- जोरदार प्रदर्शन कर अधिकारियों के प्रति किया रोष प्रकट
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। इंडस्ट्रियल एरिया सब डिविजन में डीसी रेट पर कार्यरत एएलएम मोहित त्यागी को नौकरी से निकाले जाने पर बिजली कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन कर अधिकारियों के प्रति रोष प्रकट किया।
बिजली निगम यमुनानगर डिविजन के जिला प्रधान मंदीप शर्मा ने बताया कि एएलएम मोहित त्यागी को राजनीतिक द्वेष भावना के तहत अधिकारियों को दबाव बनाकर नौकरी से हटाया गया है। भाजपा नेता की शिकायत पर कर्मचारी के विरुद्ध झूठी शिकायत देकर कार्रवाई की गई है। जिसका कर्मचारी पुरजोर विरोध करते है। उनकी मांग है कि हटाए गए कर्मचारी को तुरंत काम पर लिया जाए। यदि कर्मचारी को काम पर नहीं लिया गया तो बिजली निगम के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर उमेश शर्मा, जयप्रकाश, कमल शर्मा, जयसिंह, साहिल गोयल, राजेश कुमार, रवि शंकर, अश्वनी, नरेंद्र कुमार, सुभाष, गोपाल कृष्ण आदि मौजूद थे।
फोटो नंबर- 32