फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सामग्री की आपूर्ति पर पड़ रहा प्रभाव, तीसरे दिन करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अब दिखने लगा ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का असर
विज्ञापन

खाद्य सामग्री की आपूर्ति पर पड़ रहा प्रभाव, तीसरे दिन करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट के आह्वान पर ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर अब खाद्य सामग्री की आपूर्ति पर दिखने लगा और फल-सब्जी के दामों में तेजी आ गई है। हड़ताल के तीसरे दिन करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार प्रभावित हुआ है।
टोल टैक्स सहित विभिन्न मांगों को लेकर ट्रांसपोर्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। ट्रकों की हड़ताल से धीरे-धीरे जन जीवन भी प्रभावित होने लगा है। आलू, प्याज और सेब की आवक में तेजी से कमी आई है। ऐसे में इनके महंगा होने का अंदेशा भी बढ़ गया है। बताया जा रहा कि हड़ताल के तीसरे दिन भी कई करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार प्रभावित हुआ। औद्योगिक इकाईयों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ रही है। पक्का माल डिलीवर नहीं हो रहा और कच्चे माल की सप्लाई भी रुकी पड़ी है। पिछले तीन दिन से राज्य में दो लाख ट्रकों के पहिए थमे हुए हैं। इस अंतराल में काफी कारोबार प्रभावित हो चुका है। अभी तक फर्नीचर, कपड़े, लोहे, लकड़ी, ईंट आदि वस्तुओं के कारोबार पर असर दिख रहा था लेकिन रविवार से फल व सब्जियों पर भी असर दिखने लगा। इस हड़ताल में यूं तो जरूरी सेवाओं को छूट दी हुई है लेकिन आलू, प्याज व सेब की आपूर्ति प्रभावित हुई है। ट्रकों के माध्यम से आलू भी अलग-अलग स्थानों से आता है और प्याज भी बाहर से आती है। मंडी में ट्रकों के पहिये थमने से मंडी शुल्क में भी भारी नुकसान हो रहा है। आढ़ती अभी बैकलॉग से काम चला ले रहे हैं। लेकिन यह भी अब खत्म होने को है। वहीं, ट्रांसपोर्टर ने बताया कि हड़ताल जारी रखने का एलान किया गया है। केंद्र अभी तक वार्ता को तैयार नहीं है। ऐसे में वे भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की दिक्कत नहीं : पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर संशय खत्म हो गया है। इनके ट्रक पहुंच गए। पेट्रोल पंप मालिकों ने बताया कि हड़तालियों ने उनके ट्रकों को छूट दे दी है।

कुछ लोग राजनीति के चक्कर में जनता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यदि यही हालत रहे तो फल-सब्जी के दामों में वृद्धि होगी।
संजय मित्तल, प्रदेश सचिव, हरियाणा उद्योग व्यापार मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें