फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादूपुर नलवी नहर का पानी खेतों में घुसा, कई एकड़ फसल हुई नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दादूपुर नलवी नहर के बंद होने का खामियाजा भुगत रहे किसान
विज्ञापन

नहर का पानी खेतों में घुसा, सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद
जगाधरी के पानी की निकासी नहीं, खेतों में भरा पानी
-किसान नेता बोले, सरकार की गलत नीतियों के कारण बर्बाद हुई फसलें
,
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बारिश के बाद उफान पर आई दादूपुर नलवी नहर का पानी खेतों में घुस जाने के कारण किसानों की कई एकड़ फसल बर्बाद हो गई। जिसके चलते अन्नदाताओं के चेहरे मुरझा गए। बारिश से जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।
बता दें कि जगाधरी शहर का सारा पानी दादूपुर नलवी नहर में छोड़ा जाता था। नहर बंद होने से शहर में सारा पानी रुक गया। जिससे बाढ़ की स्थिति बन गई। यह पानी रटोली से कांसापुर होता हुआ ससोली और इसके आस पास भारी नुकसान करता है। अगर ये नहर चालू रहे तो जहां किसानों को सिंचाई के लिये भरपूर पानी मिलेगा। वहीं शहर को भी बाढ़ द्वारा होने वाले भारी नुकसान से बचाया जा सकता है। इस बार नहर की सफाई भी नहीं की गई। जिससे पानी आगे नहीं जा पाया इस वजह से किसानों की फसलों को भी भारी हानि हुई।
विज्ञापन

किसान नेता राजेश दहिया ने बताया कि सरकार की गलत नीतियों के चलते उनकी फसलें बर्बाद हो रही है। गांव महरमपुर नलवी नहर हेड के पास से नहर की पटरी टूूटने के कारण किसानों के खेतों में पांच-पांच फीट पानी हो गया है और गलौली, गुगलो, दर्जापुर, हसनपुर, मनसापुर, छोटा टोपरा, हरनौली आदि पर खतरा मंडराने लगा है। यदि आगे भी इस तरह की तेज वर्षा हुई तो ग्रामीणों को गांव छोड़ने तक मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

बीजेपी नेता ने समाधान का आश्वासन दिया : उधर, भाजपा नेता जगदीश किसानों से मिले और उनकी समस्याओं का निदान कराने आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बर्बाद हुई फसल का निरीक्षण करा कर मुआवजा दिलवाएंगे। इस दौरान सतपाल, पृथ्वीराम, उमाकांत, रोनकी, प्रकाश चंद आदि किसानों ने फसलों का मुआवजा देने की मांग की।
फोटो नंबर- 3, 4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें