फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के पानी से यमुना नदी के किनारों का कटाव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के पानी से यमुना नदी के किनारों का कटाव शुरू
विज्ञापन

रादौर। जठलाना क्षेत्र से गुुजर रही यमुना नदी भी उफान पर है। पानी के तेज बहाव के कारण नदी के किनारों का कटाव होना शुुरू हो गया है। जिससे आसपास के किसानों की चिंता बढ़ती नजर आ रही है। जिससे यमुना नदी किनारे बसे गांव लालछप्पर, संधाला व गुमथला का अस्तित्व खतरे में पड़ता जा रहा है। यमुना नदी इन गांवों के करीब आती जा रही है। आने वाले समय में इन गांवों के लोगों को भी करहेड़ा व अन्य बेचराग हुए गांव की तरह दूसरी जगह बसना पड़ सकता है। किसानों ने बताया कि यमुना किनारे बसे गांव के लोगों की अधिकतर जमीन यमुना नदी पार है। यमुना में बाढ़ आने पर वह अपने खेतों में भी नहीं जा सकते। वहीं बाढ़ के दिनों में उन्हें यमुना नदी पार स्थित अपने खेतों में यूपी के रास्ते से लगभग 50 किलोमीटर का सफर तय करके जाना पड़ता है। वहीं स्थानीय विधायक श्याम सिंह राणा ने कहा कि मानसून के बाद यमुना नदी का जल स्तर कम होने पर मुख्यमंत्री से सितंबर या अक्टूबर माह में यमुना नदी पर बनाए जाने वाले पुल का शिलान्यास करवाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर की बैंक कॉलोनी में सीवरेज लाइन डालने के बाद रास्ता उबड़-खाबड़ हो चुका है। कच्चा रास्ता होने से बारिश का पानी जमा हो गया। जिसके चलते रास्ते में दलदल बन चुकी है। जिसके चलते कॉलोनीवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को कॉलोनी के लोगों ने समस्या का समाधान करवाने के लिए डीसी से गुहार लगाई।
विज्ञापन

फोटो-36 से 39 तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें