फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नहीं रूक रही ओवरलोड, डीसी बोले 24 घंटे निगरानी संभव नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर रोक लगाना मुमकिन नहीं : डीसी
विज्ञापन

मासिक ब्रीफिंग के दौरान डीसी बोले- 24 घंटे निगरानी संभव नहीं
यमुनानगर। जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग रुक नहीं रहा है। शनिवार को मासिक ब्रीफिंग के दौरान माइनिंग व ओवरलोडिंग का मुद्दा उठा तो डीसी ने साफ शब्दों में कह दिया कि 24 घंटे निगरानी संभव नहीं है। उन्होंने अजीबोगरीब तर्क देते हुए कहा कि देश में अपराधों पर कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान होने के बावजूद मर्डर, लूट, डकैती और रेप जैसे जघन्य अपराध नहीं रुक रहे। घर में परिचितों द्वारा छोटी बच्चियों के साथ रेप तक रुक नहीं रहे। ऐसे में पूरी तरह से अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर रोक लगाना मुमकिन नहीं है। हालांकि उन्होंने ये भी दावा किया कि जिला प्रशासन द्वारा ओवरलोडिंग व अवैध खनन पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कड़े शब्दों में कहा है कि अवैध खनन बिल्कुल सहन नहीं होगा और इसे रोकने के लिए एरियावाइज व डे-वाइज टीमें बनाकर निरंतर चेकिंग की जा रही है। डीपीआरओ कार्यालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित मीडिया ब्रीफिंग में जगाधरी के एसडीएम भारत भूषण कौशिक, सिविल सर्जन डा. कुलदीप सिंह, बिजली निगम के एसई योगराज, यातायात एसएचओ राजीव मिगलानी, डीपीआरओ स्वर्ण सिंह जंजोटर, एआईपीआरओ मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
डेरियां की जा रही है शिफ्ट : डीसी ने बताया कि शहरी क्षेत्रों से डेयरियों को शिफ्ट किया जा रहा है और लगभग 67 प्रतिशत पशु डेयरियां शिफ्ट हो चुकी है। उन्होंने कहा कि डेयरी कॉम्पलैक्स में ऐसे लोगों ने भी प्लॉट ले रखे हैं, जिनका इस बिजनेस से कोई लेना देना नहीं है। ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है और उनसे प्लॉट वापस लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा एसटीपी : परवालों में एसटीपी स्थापित हो गया है और इसे अगले एक सप्ताह में शुरू कर दिया जाएगा तथा जगाधरी क्षेत्र का सारा पानी परवालों एसटीपी में जाएगा। इसी प्रकार आजाद नगर का पानी ईटीपी के माध्यम से साफ करके नहर में छोड़ा जाएगा और यह कार्य भी शीघ्र पूर्ण हो जाएगा।
एक ही छत के नीचे सारी सेवाएं : उन्होंने कहा कि जगाधरी नगर निगम कार्यालय में चार काउंटर व यमुनानगर कार्यालय में 7 काउंटर स्थापित किए गए हैं जहां लोग टोकन के माध्यम से अपना कार्य शीघ्र करवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इन काउंटरों पर अलग-अलग कार्यों को करवाने के फीस का विवरण डिस्प्ले करवाया गया है, इससे दलाली भी खत्म होगी और लोग सीधे अपना कार्य अपना कार्य आसानी से पूर्ण करवा सकेंगे। इसी प्रकार तीनों एसडीएम कार्यालयों जैसे जगाधरी, बिलासपुर व रादौर में भी सरल केन्द्र स्थापित किए गए हैं जहां पर डबल स्क्रीन कंप्यूटर स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य सड़क की होगी मरम्मत : उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा चौक से जगाधरी बस अड्डे तक सड़क की मरम्मत की जाएगी। कैल से कलानौर तक नव निर्मित बाईपास पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए व ठोस कदम उठाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉर्टी ऑफ इंडिया से बातचीत की गई है व दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस विभाग को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। शहरी क्षेत्र के मुख्य मार्गों से 80 प्रतिशत अवैध अतिक्रमण हटाए गए हैं और सड़कों एवं रास्तों से अवैध अतिक्रमण को हटाने का अभियान निरंतर चलेगा।
फोटो नंबर 24
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें