फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई ट्रेडिंग एवं सीधा भुगतान बन्द न किया तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
ई ट्रेडिंग एवं सीधा भुगतान बन्द न किया तो होगा आंदोलन
विज्ञापन

कच्चा आढ़ती संगठन ने किया एलान
साढौरा। कच्चा आढ़ती संगठन ने मंडी डबवाली एवं प्रदेश की अन्य अनाज मंडियों से ई ट्रेडिंग एवं सीधे भुगतान की व्यवस्था बन्द करने की मांग की है। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान नरेश सिंघल ने बताया कि मुख्यमंत्री से आढ़ती डेलिगेशन की इस विषय पर दो बार सफल वार्ता हो चुकी हैं। जिसमें मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि इस व्यवस्था को प्रदेश की मंडियों में लागू नही किया जाएगा। मगर इसके बावजूद मार्केटिंग बोर्ड द्वारा मंडी डबवाली समेत अन्य मंडियों में यह व्यवस्था लागू कर दी गयी है। जिससे आढ़तियों में गहरा रोष है। आढ़ती प्रवीण गर्ग, अरुण एवम गगन ने बताया कि मंडी डबवाली के आढ़ती इस व्यवस्था के विरुद्ध काफी लम्बे समय से आवाज उठा रहे है मगर उनकी आवाज नही सुनी जा रही है। आढ़ती इकबाल सिंह, रणजीत सिंह एवं प्रदीप वर्मा ने कहा कि इसकी मांग किसानों द्वारा भी नही की गई। अशोक कुमार एवं राजकुमार ने बताया कि किसानों को फसल आने से पूर्व ही काफी भुगतान एडवांस में कर दिया जाता। काफी किसान एडवांस आदि ले कर ही खेती बाड़ी करते है। ऐसी व्यवस्था के लागू हो जाने से किसानों को एडवांस देना मुश्किल हो जाऐगा। आढ़तियों ने प्रदेश सरकार से यह व्यवस्था तत्काल वापस लेने की मांग की।
फोटो नंबर 27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें