फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोगामाड़ी के पुजारी की ईंट मार-मारकर हत्या, गेट पर मिला खून से लथपथ शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोगामाड़ी के पुजारी की ईंट मार-मारकर हत्या, गेट पर मिला खून से लथपथ शव
विज्ञापन

- बुड़िया थाना क्षेत्र के गांव नगावा जागीर में अज्ञात ने दिया वारदात को अंजाम, सट्टेबाजों पर आशंका
- आशंका जताई जा रही है कि सट्टेबाजी के नंबर को लेकर हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बुड़िया थाना क्षेत्र के गांव नगावा जागीर में गोगामाड़ी के पुजारी की ईंट मार मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुजारी का शव गोगामाड़ी के गेट के पास खून से लथपथ पड़ा मिला, खून की धार गली तक आई हुई थी। अलसुबह गोगामाड़ी के पास गए बच्चे ने खून से लथपथ शव को देखकर इसकी सूचना परिजनों को दी। शव देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही डीएसपी देशराज, बुड़िया एसएचओ बलराज, फॉरेंसिक टीम व सीआईए स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजनों ने पुजारी की किसी के साथ रंजिश होने की बात नहीं बताई और ना ही किसी पर कोई शक जताया। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि सट्टेबाजी के नंबर को लेकर पुजारी की हत्या की गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नगावां जागीर निवासी कर्म सिंह ने बताया कि उसके पिता राजपाल (60) गांव की गोगा माड़ी में पुजारी थे। वे 30 साल से यहां पूजा करते थे और मंदिर में ही बने कमरे में रहते थे। रोज की तरह वीरवार रात को वह घर से खाना खाकर गोगा माड़ी में चले गए। जहां अपने कमरे के बाहर खुले प्रांगण में सो गए। सुबह एक बच्चा जब गोगा माड़ी की तरफ गया तो उसने खून से लथपथ उसके पिता को गोगामाड़ी गेट पर पड़ा हुआ देखा। बच्चा तुरंत उनके घर आया और उसके पिता के बारे में बताया। उन्होंने तुरंत मौके पर जाकर देखा तो उसके पिता राजपाल गोगा माड़ी के मुख्य गेट पर खून से लथपथ मृत पड़े हुए थे। सिर में ईंटों के कई वार किए हुए थे। वहीं एक वार चेहरे पर भी किया हुआ था। मौके पर खून से सनी हुई ईंट भी पड़ी थी। इसकी सूचना बुड़िया थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मौके पर फॉरेसिंग टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से खून के नमूने व अन्य साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुजारी की हत्या के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिए गए है। पैनल द्वारा पुजारी का पोस्टमार्टम करवाया गया है। फिलहाल मौत का कारण हेड इंजरी आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर वास्तविक कारणों का पता चलेगा। मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए बुड़िया पुलिस के अलावा सीआईए भी जांच कर रही है। जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा। देशराज, डीएसपी, यमुनानगर।
फोटो नंबर: 25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें