फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में क्लासें शुरू, मस्ती के साथ गुजरा फ्रेशर का पहला दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेजों में क्लासें शुरू, मस्ती के साथ गुजरा फ्रेशर्स का पहला दिन
विज्ञापन

कॉलेजों में दो दिन का ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन करना जरूरी। इसमें स्टूडेंट्स को दी जाएगी कॉलेज लाइफ से संबंधित तमाम तरह की जानकारी।
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर के कॉलेजों में पहले दिन मस्ती का आलम रहा। पहली बार कॉलेज पहुंची गर्ल्स ने अपनी फ्रेंड्स के साथ जमकर मस्ती की। डीएवी गर्ल्स कॉलेज से लेकर हिन्दू गर्ल्स कॉलेज तक मस्ती का खुमार छाया रहा। पहले कॉलेज में जान पहचान की, फिर निकल पड़ी शहर में अपने फेवरेट स्पॉट की तरफ और फिर स्कूल फ्रेंड्स के साथ पहले दिन की एक्टिविटी शेयर की। पुराने छात्रों ने फ्रेशर्स को तिलक लगाकर व मुंह मीठा करा कर स्वागत किया। साथ ही पढ़ाई संबंधित कार्यों में उनकी मदद करने का आश्वासन भी दिया।
कॉलेज में पहला दिन और एक नए जीवन की शुरुआत के अवसर पर सज-संवरकर पहुंचीं छात्राओं ने इस पल को अपने यादगार पलों में शुमार किया और स्कूल के नियम-कानूनों से छुट्टी मिलने पर कॉलेज में पहुंचकर राहत की सांस ली। सीनियर छात्र-छात्राओं ने रैगिंग करने के बजाय दोस्ताना अंदाज में फ्रेशर्स का वेलकम किया।
विज्ञापन

ओरिएंटेशन कार्यक्रम जरूरी : सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2018-19 से सभी कॉलेजों में नए विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम करवाने का निर्देश दिया है। ताकि वे एक दूसरे से मिल सके और कैंपस सेवाओं, संकायों तथा कायदे कानूनों की जानकारी प्राप्त कर सकें। ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण कार्य विद्यार्थियों को कॉलेज जीवन से परिचित करवाना है। सूचनात्मक सत्र और परामर्श सत्र में भाग लेकर विद्यार्थी कॉलेज नीतियों, सामान्य नियमों, सम्मान कोड आदि के बारे में जान सकेंगे।
छात्रा कृतिका ने बताया कि जब वह कॉलेज में अपनी सहेलियों के साथ पहुंची तो उन्हें कई तरह का डर परेशान कर रहा था कि कहीं उनके साथ रैगिंग न की जाए। लेकिन कॉलेज में पहुंचते ही उनके सीनियर्स ने उनका स्वागत तिलक लगाकर व गले लगाकर किया। जिससे मन का सारा डर गायब हो गया।
कॉलेज में सत्र का शुभारंभ हो गया है। दो दिन बाद ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्टूडेंट्स को कॉलेज लाइफ और सभी विभागों द्वारा तमाम तरह की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
-प्रो. सुनील गर्ग, प्रिंसिपल, एमएलएन कॉलेज रादौर
फोटो नंबर 2






पहले सप्ताह ये होगा : विद्यार्थियों को प्रथम सप्ताह के भीतर टाइम टेबल, पाठ्यक्रम एवं लेसन प्लांस की प्रति, पहचान पत्र, लाइब्रेरी कार्ड, विद्यार्थी क्लबों एवं सोसायटियों की सूची, मेंटर्स की सूची तथा फाउंडन बुकलेट प्रदान करने होंगे।
ओरिएंटेशन के पहले दिन का शेड्यूल : ओरिएंटेशन कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रात: 8.30 से 9 बजे तक चेक इन होगा, 9 से 9.30 बजे तक विद्यार्थियों का स्वागत। प्रधानाचार्य द्वारा कॉलेज की उपलब्धियों के साथ मोटो, इतिहास और प्रतिष्ठा पर भाषण दिया जाएगा। 10.30 तक ओरिएंटेशन लीडर द्वारा अकादमिक कैलेंडर, सेमेस्टर की पाठ योजना प्रस्तुत की जाएगी। 11.00 से 12.00 बजे तक मुख्य एडवाइजिंग, मेन्टरिंग सत्र का आयोजन। 12.00 से 12.30 बजे तक संस्थान के विविध मामलों जैसे कि छात्रवृत्ति, छात्र कल्याण, आचरण संहिता, एंटी-रैगिंग, यौन उत्पीड़न कानून के बारे सत्र आयोजित। दोपहर 12.30 से 1.00 बजे तक छात्र जीवन में खेलों के महत्व पर संक्षिप्त सत्र, संस्थान के खेल पाठ्यक्रमों बारे जानकारी। 1.00 से 1.30 बजे तक छात्रवृत्ति, ‘पतंग’, फाउंडेशन पुस्तिका जैसी छात्र कल्याण सहायता योजनाओं के बारे जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

दूसरे दिन का शेड्यूल : दूसरे दिन ओरिएंटेशन कार्यक्रम प्रात: 8.30 बजे शुरू होगा। प्रात: 8.30 से 9 बजे तक योग सत्र आयोजित किया जाएगा, 9 से 9.30 बजे तक ओरिएंटेशन नेता, संकाय या वरिष्ठ छात्र 20-30 छात्रों की टीम को कॉलेज दिखाएंगे। इसके बाद 10.30 बजे तक विद्यार्थियों को छात्रावासों की सुविधाओं और बुनियादी ढांचे, मेस एवं छात्रावास रखरखाव समितियों, मेस परिषद और मेस के भोजन, पुस्तकालय में पुस्तक के साथ-साथ ई-किताबों के रूप में उपलब्ध पुस्तकालय सुविधा तथा साहित्य सूची, प्रौद्योगिकी उपलब्धता (वाई-फाई, स्मार्ट कक्षाएं, भाषा प्रयोगशालाएं आदि), ईडीसी सेल, प्लेसमेंट सेल, महिला सैल जैसी सुविधाओं के बारे जानकारी दी जाएगी। 10.30 से 11.30 बजे तक पाठ्येतर गतिविधियों का सत्र (यानी एनसीसी, एनएसएस, कानूनी साक्षरता, सांस्कृतिक गतिविधियों आदि) और 11.30 से 11.45 बजे तक समूह में उपलब्ध क्लब एवं विषय सोसायटियों पर संक्षिप्त सत्र आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 11.45 से 12.00 बजे तक शिक्षा सेतु ऐप, शिकायत निवारण तंत्र, कॉलेज एवं डीएचई पोर्टल, ई-कंटेंट (डिजिटल लर्निंग) और 12.00 से 12.15 तक पुरस्कारों के बारे जानकारी दी जाएगी। अंत में 12.15 से 12.45 बजे तक ओरिएंटेशन नेताओं द्वारा छात्र पैनल, नए छात्रों के प्रश्नों के उत्तर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें