फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में महिलाओं ने कला, चुन्नी रंगाई व शिल्पकारी के सीखे तौर तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं ने कला, चुन्नी रंगाई व शिल्पकारी के सीखे गुण
विज्ञापन

-गांव रादौरी में निकरा परियोजना के तहत लगाया गया था तीन दिवसीय कला व चित्रकारी प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। कृषि विज्ञान केंद्र दामला द्वारा खंड रादौर के गांव रादौरी में निकरा परियोजना के तहत 3 दिवसीय कला व चित्रकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 35 ग्रामीण महिलाओं एवं युवतियों ने भाग लिया। महिलाओं एवं युवतियों को कला, चुन्नी रंगाई, शिल्पकारी व खिलौने बनाने के बारे विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केन्द्र के संयोजक एवं वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ बलदेव राज कांबोज ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए समय समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करना बहुत आवश्यक है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाएं एवं युवतियां रंगाई, चित्रकारी, शिल्पकारी व खिलौनों बनाने आदि सीखकर व्यवसाय के रूप में इसे अपना सकती है और अपनी आमदनी का जरिया बना सकती है तथा किसान वर्ग एवं मजदूर वर्ग के लिए ऐसे प्रशिक्षण शिविर आजीविका का साधन बन सकते हैं। डा कांबोज ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को ऑनलाइन मार्केटिंग के बारे भी विस्तार से जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. संदीप रावल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियों से स्वच्छता को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में निशा, योगिता, दीपा, महक सहित सभी प्रतिभागियों ने काफी रुचि ली और पूरी लगन से कार्य सीखा। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों डा संदीप कुमार, डा बजरंग व प्रमोद ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

फोटो-21 व 22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें