फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिजराबाद के दो गांवों मिला स्टार गांव पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
खिजराबाद के दो गांवों मिला स्टार गांव पुरस्कार
विज्ञापन

खिजराबाद
राज्य सरकार की ओर से सेवन स्टार रेनबो स्कीम के तहत शुक्रवार को खिजराबाद खंड के दो गांवों को एक स्टार और दो स्टार के पुरस्कार से नवाजा गया है। पंचायत एवं विकास विभाग की ओर से प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों के लिए सेवन स्टार रेनबो स्कीम लांच की गई थी। इस स्कीम के तहत गांवों में शिक्षा, लिंगानुपात, पर्यावरण, सामाजिक भागीदारी, समाज में समन्वय स्थापित करना समेत कई प्रकार के मुद्दे शामिल किए गए थे। गांवों को उसी हिसाब से स्टार दिए जाने थे। यह स्कीम सात स्टार तक थी तथा एक स्टार पर ग्राम पंचायत को एक लाख रुपए की इनाम राशि गांव के विकास के लिए दी जानी थी। खिजराबाद खंड की दो पंचायतों जिनमें शहजादवाला को एक स्टार शांति और सद्भावना के लिए व दो स्टार ग्राम पंचायत बक्करवाला को शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए दिया गया। शहजादवाला की सरपंच के प्रतिनिधि विजयपाल ने बताया कि उनका प्रयास रहेगा कि अगले सत्र में वह अपनी पंचायत को सेवन स्टार घोषित करवाए और इसके लिए दिन रात मेहनत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें