फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल परिसर में पेट दर्द होने से 12वीं कक्षा के छात्र की बिगड़ी हालत, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल परिसर में पेट दर्द होने से 12वीं कक्षा के छात्र की बिगड़ी हालत
विज्ञापन

पुलिस बोली जांच करेंगे, स्कूल प्रशासन ने किया इनकार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/बिलासपुर। खंड बिलासपुर के गांव रसूलपुर में स्थित सर छोटूराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा बारहवीं के छात्र गुरतेज सिंह के पेट में अचानक दर्द हो गया। स्कूल प्रशासन ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि कोई जहरीला पदार्थ निगलने से छात्र की तबीयत बिगड़ी। हालांकि स्कूल प्रशासन व पुलिस छात्र द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की बात से इनकार कर रहे है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मंधार निवासी बलबीर सिंह का बेटा गुरतेज सिंह स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। वीरवार को स्कूल परिसर में अचानक उसके पेट में दर्द हो गया। पेट दर्द होने पर अध्यापक उसके पास एकत्रित हो गए। स्टाफ सदस्यों ने पेट दर्द होने पर उसे प्राथमिक उपचार दिया। स्कूल संचालकों ने इसकी सूचना छात्र के परिजनों को दी। परिजन छात्र को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते पर बिलासपुर पुलिस छात्र व परिजनों के बयान लेने अस्पताल पहुंची। लेकिन पुलिस को यहां छात्र नहीं मिल पाया। फोन पर संपर्क करने पर छात्र के पिता बलबीर ने पुलिस को बताया कि पेट दर्द होने से बेटे गुरतेज की तबीयत बिगड़ी थी। अब वह ठीक है।
विज्ञापन

बिलासपुर एसएचओ गुरमेल सिंह का कहना है कि स्कूल में छात्र द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की सूचना पर वे बयान लेने के लिए अस्पताल गए थे, लेकिन यहां छात्र नहीं मिला। छात्र के पिता से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि पेट दर्द होने से छात्र की तबीयत बिगड़ी। स्कूल प्रिंसिपल ने भी छात्र के पेट दर्द होने की बात बताई है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सर छोटू राम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल बेला घई का कहना है कि अचानक पेट दर्द होने पर छात्र की तबीयत बिगड़ी थी। मैंने रिस्क लेना उचित नहीं समझा और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहरीला पदार्थ खाने का तो कोई मतलब ही नहीं। छात्र पढ़ाई में बहुत होशियार है। अभी हुए सभी टेस्ट में उसके अच्छे नंबर आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें