फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने चार करोड़ में बन रही जिप कार्यालय की बिल्डिंग में घटिया सामग्री यूज करने का आरोप, कार में ईंटे व सीमेंट लेकर सचिवालय पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद कार्यालय की बिल्डिंग में घटिया सामग्री लगाने का आरोप
विज्ञापन

कार में ईंटे और सीमेंट लेकर सचिवालय पहुंचे पार्षद
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी में सीएम अनाउंसमेंट से बन रही जिला परिषद की बिल्डिंग निर्माण में जिप पार्षदों ने घटिया व निम्न स्तर की सामग्री लगाने का आरोप लगाया है। जांच करने के लिए गुरुवार को पंचायती राज के एसई दौरा किया। लेकिन उनके न आने पर निर्माण में इस्तेमाल होनी वाली ईंट, सीमेंट व अन्य सामग्री को कार में लेकर जिप पार्षद लघु सचिवालय पहुंचे। पार्षदों ने इसकी जांच के लिए शिकायत सीएम विंडो पर भी दी है। पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि इसी सामग्री में निर्माण कराया गया तो वे बिल्डिंग में नहीं जाएंगे।
बता दें कि अपनी बिल्डिंग न होने पर जिला परिषद कार्यालय इस वक्त कोऑपरेटिव बैंक की बिल्डिंग में चल रहा है। इसके अलावा इस बिल्डिंग में जिला रोजगार कार्यालय भी है। कुछ साल पहले जिप के सभी पार्षदों ने अपना भवन अलग बनाने की मांग रखी थी। इसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मान लिया था।
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य राजेश कटारिया, धर्मपाल तिगरा, मामचंद आदि ने सीएम विंडो पर दी शिकायत में बताया कि जिस ठेकेदार को जिला परिषद की बिल्डिंग बनाने का टेंडर दिया गया है। उसके द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। ईंटों की क्वालिटी बहुत ही घटिया है। यदि ऐसी ही निर्माण सामग्री लगती रही तो भवन ज्यादा दिन खड़ा नहीं रह सकेगा। पार्षद राजेश कटारिया, मामचंद ने बताया कि शिकायत करने के बाद पंचायती राज विभाग के एसई को गुरुवार को बिल्डिंग का दौरा करना था। उन्हें भी मौके पर बुलाया गया था। सुबह दस बजे वे मौके पर पहुंच गए, लेकिन दोपहर तक विभाग का कोई अधिकारी नहीं आया। इस पर पार्षद कार में ईंटों व अन्य सामग्री लेकर लघु सचिवालय पहुंच गए। उन्होंने बिल्डिंग निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

--
जिला परिषद कार्यालय की बिल्डिंग का जो निर्माण कार्य चल रहा है, वह बिल्कुल ठीक है। एसई को पहले ही साइट दिखाई गई थी। उन्होंने भी निर्माण कार्य पर संतुष्टि जताई। वे खुद समय-समय पर जाकर निर्माण कार्य देखते रहते हैं। पार्षद बेवजह ही शिकायत कर रहे हैं।
-रविंद्र राठौर, एक्सईएन पंचायती राज

फोटो : 22 व 23
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें