चोरी रोकने को ठीकरी पहरा लगाने की सलाह
रादौर। थाना रादौर के अंतर्गत पड़ने वाले गांवों के सरपंचों की बैठक थाना रादौर प्रभारी दिनेश कुमार ने ली। बैठक में क्षेत्र के लगभग 30 सरपंचों ने भाग लिया। बैठक में सरपंचों को थाना प्रभारी ने बताया कि गांवों में हो रही चोरियों को रोकने के लिए गांवों में ठीकरी पहरा लगाएं। अगर कोई व्यक्ति अपने पशुओं को खुले में बांधता है, तो उनकी रखवाली खुद करें। गांवों में जिस पंचायत के पास फंड है तो वह पंचायत सीसीटीवी कैमरों को लगवाए। ताकि चोरों व अपराधों को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों की मदद से चार टीमों का गठन किया गया है। जो क्षेत्र में होने वाली चोरियों पर कडी नजर रखेगी। अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति उनको दिखाई दे। तो वह इसकी सूचना तुुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि गांवों में कोई भी व्यक्ति किसी नौकर को रखता है तो इसकी जानकारी वह व्यक्ति थाने में अवश्य दें। उन्होंने सरपंचों से अपील की कि वे अपने अपने गांवों में शांति बनाए रखे और आपस में मिल जुल कर रहे। मौके पर सरपंच अनिल दोहली, सरपंच संजू, रोहित शर्मा, उधम सिंह, जरनैल, जरनैल चमरोडी, सूनील, राम कुमार, पवन व मान सिंह आदि मौजूद रहे।