फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से फौजी की विधवा की भैंस की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से भैंस की मौत
विज्ञापन

साढौरा। फौजी की विधवा ने परिवार के गुजारे के लिए पांच दिन पहले ही 80 हजार की लागत से भैंस खरीदी थी। लेकिन बिजली के करंट से उसकी मौत ने परिवार के गुजारे का जरिया छीन लिया है। गांव नौशहरा में फौजी की विधवा राजबाला ने बताया कि उनके घर के आंगन में बिजली के पोल की स्टे वायर के अलावा घर के आगे से बिजली की तारें लटकी हुई है। इसे हटाने के लिए उसने कई बार बिजली निगम को शिकायत की। लेकिन बिजली निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। वीरवार रात को आंगन में घूम रही भैंस, स्टे वायर से टकरा गई। उस समय इस स्टे वायर में करंट होने के कारण भैंस चपेट में आ गई। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राजबाला ने भैंस की मौत के लिए बिजली निगम को दोषी ठहराते हुए मुआवजे की मांग की है।
फोटो नंबर 18
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें