फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया नियमों की घज्जियां उडाते हुए, दिन रात नदी का सीना चीरने के लिए मशीनों का प्रयोग कर रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर।
विज्ञापन

घाड में सोम नदी व आस पास के क्षेत्र में चल रहे अवध खनन मानसून सीजन में आस पास के गांवों के लिए आफत बन सकता है। नियमों को ताक पर रख कर नदियों के किनारे से निकाली जा रही रेत, बजरी व पत्थर बाढ़ का कारण बन सकते है। जिला प्रशासन की ओर से मानसून सीजन को देखते हुए 15 जून से 15 सितंबर तक खनन पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। लेकिन माफिया नियमों की घज्जियां उडाते हुए, दिन रात नदी का सीना चीरने के लिए मशीनों का प्रयोग कर रहे है। खनन माफिया ने सोम नदी में पटडी के कुछ ही दूरी पर दस से पंद्रह फुट गहरे खादान खोद दिए है। अचानक सोम नदी के उफान पर आने से पटड़ी के बहने का खतरा बना हुआ है। सिंचाई विभाग केद्वारा लाखों रुपये खर्च कर बनाई पटड़ी के ढहने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इन सब बातों से बेखबर खनन माफिया बेखौफ गैर कानूनी तरीके से अपने कार्य को अंजाम दे रहे है। स्थानीय लोगों ने अनेक बार जिला प्रशासन को इस समस्या से अवगत करवाया। लेकिन अभी तक किसी प्रकार को कोई स्थाई समाधान नही किया गया। प्रशासन को शायद किसी बडे हादसे का इंतजार है। घाड क्षेत्र के रणजीत पुर में सोम नदी के पुल के समीप श्यामलात भूमि पर पटड़ी के किनारे भी बडे बडे लगभग दो से तीन मीटर गहरे गडडे खोदे गए है। जो कि पट्डी से महज दस मीटर की दूरी पर है।
जबकि नियमों के अनुसार भूमि के लेवल से लगभग दस फुट गहराई तक ही गड्डा गोद कर खनन किया जा सकता है। सोम नदी में उफान आने पर पानी का तेज बहाव पटड़ी से टकराकर पटड़ी को नुकसान पहुंचा सकता है। स्थानीय लोगों इलम सिंह, राम कुमार, महक सिंह, राम जतन , जसबीर सिंह का कहना है कि पानी के तेज बहाव से अगर पटड़ी टूट जाती है रणजीत पुर बस स्टैंड, रणजीतपुर बस्तीं पूरी तरह से पानी की चपेट में आ जाएगी। रानी पुर के समीप लगे अधिकतर स्टोन क्रैशर अवैध माइनिंग में सलिप्त।
विज्ञापन

पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से विफल
खनन माफिया के साहस का परिचय इसी बात से लग जाता है कि रणजीत पुर पुलिस चौकी के समीप बह रही सोम नदी के उतर की ओर दिन में भी जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली से खनन किया जा रहा है। इसके साथ साथ ओवर लोड वाहनों पर रोक भी बेअसर साबित हुई है। रणजीतपुर में दिन दिहाडे ही ओवर लोड वाहन गुजर कर जाते है। जिसके कारण पूरा मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन के द्वारा खनन पर पूरी तरह से प्रतिबंध होने के बावजूद अवैध रूप से चल रहे स्टोन क्रशर को बंद किया जाए।
रात में सड़क से गुजर कर जाना खतरे से खाली नहीं:
स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरा होते ही ओवर लोड ट्रक, डंपर व ट्रालों की कतारें लग जाती है। जो कि रणजीतपुर चौकी के आगे से ही गुजर कर जाती है। लेकिन उन पर नकेल कसने के लिए ना तो प्रशासनिक अधिकारी व न ही पुलिस प्रशासन गंभीर नजर आता है।
विज्ञापन

अवैध रूप से चले रहे स्टोन क्रशर पर होगी कारवाई: ओम दत
क्षेत्र के माइनिंग अधिकारी ओम दत ने बताया कि प्रतिबंध लगा होने के बाद जो भी स्टोन क्रशर माइनिंग करते हुए पकड़ा जाएगा। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई अमल में लाई जाएगी।
फोटो नंबर 26
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें