फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ बचाओ के लिए बनाया व्हट्सअप ग्रुप, 115 गांव के सरपंचों व मोजिज लोगों को जोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ बचाओ के लिए बनाया व्हाट्सअप ग्रुप, 115 गांव के सरपंचों व लोगों को जोड़ा
विज्ञापन

बाईपास पर नए डिजाइन से बनाए जाएंगे ब्लैक स्पॉट
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। डीसी ने कहा कि जिले में बाढ़ की समस्या भी एक बड़ी समस्या है और यमुना नदी में सवा दो लाख क्यूसिक पानी के बाद जिले के लगभग 115 गांवों में बाढ़ जैसी समस्या बन जाती है। इसके लिए भी ठोस कदम उठाए गए हैं व जिला स्तर एवं तहसील/उपतहसील स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इसके साथ ही संभावित बाढ़ से प्रभावित गांवों के सरपंचों व प्रमुख लोगों का व्हाट्अप ग्रुप बनाया गया है। जिले में 30 जून से पूर्व बाढ़ से बचाव के सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। डीसी गिरीश अरोड़ा ने शुक्रवार को जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित मासिक पत्रकार वार्ता में मीडिया से रूबरू हो रहे थे।
उन्होंने कहा कि लोगों को बाढ़ के खतरों से बचाने के लिए जिला में पर्याप्त मात्रा में किस्तियां, चम्पू, ओबीएम युक्त नावें व लाइफ जैकेटें उपलब्ध हैं और प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि जिले में हो रहे हादसों पर कंट्रोल करने के लिए प्रशासन द्वारा नए डिजाइन तैयार किए हैं। कैल से कलानौर नेशनल हाईवे बाइपास पर हो रहे हादसों का कंट्रोल करने के लिए दुर्घटना संभावित क्षेत्र निर्धारित किए जाएंगे। इसके डिजाइन तैयार कर हादसा संभावित स्थलों को चिह्नित किया जाएगा।

30 जून तक बनेगा परवालो एसटीपी
बरसात के मौसम में यमुनानगर शहर के कुछ क्षेत्रों में जल भराव को रोकने लिए उठाए गए कदमों के बारे में मीडिया द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए उपायुक्त गिरीश अरोड़ा ने कहा कि परवालों में 25 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट 30 जून तक बन कर तैयार हो जाएगा और इसके बनने से जगाधरी शहर का सारा पानी इस प्लांट में जाएगा और जगाधरी क्षेत्र का पानी यमुनानगर की ओर नहीं आएगा।
विज्ञापन


सिंगल विंडो में होगा हर शिकायत का निवारण
लोगों को बेहतर सुविधाएं एक ही जगह पर उपलब्ध करवाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सरकार ने नागरिकों को ई-दिशा सरल केंद्र व अंत्योदय भवन के माध्यम से सभी प्रकार की अलग-अलग जरूरी सेवाएं एक ही जगह पर उपलब्ध करवाने की दिशा में ठोक कदम उठाए हैं। जिला सचिवालय के नजदीक वन विभाग के परिसर में स्थापित अंत्योदय भवन में कई महत्वपूर्ण विभागों से संबंधित योजनाओं का लाभ लोगों को सीधा प्रदान किया जा रहा है। इसी प्रकार बिलासपुर व अन्य कस्बों में ई-दिशा सरल केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इसी प्रकार नगर निगम के जगाधरी शहर व यमुनानगर शहर में ई-दिशा सरल केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।

फोटो : 25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें