फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चो को सही इलाज न मिलने का आरोप लगा लोगों ने सिविल अस्पताल में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे के इलाज में लापरवाही का आरोप, सिविल अस्पताल में लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनागनर। बच्चों को सही इलाज न मिलने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने शुक्रवार शाम सिविल अस्पताल में हंगामा कर दिया। लोगों का आरोप था कि उनके बच्चों को बच्चा वार्ड में सही इलाज नहीं मिल रहा है। डॉक्टर न तो सही से कुछ बता रहा है और स्टाफ भी उनके साथ गलत व्यवहार कर रहा है। उनकी बच्चों की हालत सुधरने की बजाए और बिगड़ती जा रही है। हंगामा होने की सूचना स्टाफ ने पुलिस को दी। सिविल अस्पताल पुलिस चौकी से पुलिस कर्मी वहां पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को शांत करने का प्रयास किया। काफी देर तक भी जब वे शांत नहीं हुए तो थाना से पुलिस बुलानी पड़ी। हंगामा कर रहे लोगों की मांग थी कि उन्हें उनके बच्चे दिलाए जाएं, वे यहां पर इलाज नहीं करना चाहते थे। उन्हें डर है कि कहीं उनके बच्चों के साथ यहां पर अनहोनी न हो जाए। हंगामा कर रही सोनिया, नीलम, संतोष, सहनाज और शैंटी ने बताया कि उनके नवजात बच्चे सिविल अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती हैं। डॉक्टर ने उन्हें पीलिया बताया है, लेकिन सही जानकारी कोई नहीं दे रहा है। अगर पूछते हैं तो स्टाफ गलत व्यवहार करता है। शनिवार को दिनभर कोई डॉक्टर नहीं आया। बाद में उन्होंने हंगामा किया तो एक डॉक्टर पहुंचा। इस दौरान कई लोग अपने बच्चों को वहां से ले गए। उनका कहना था कि यहां पर बच्चों की जान को खतरा है। क्योंकि एक बच्चे की सीट पर दो-दो बच्चे रखे हुए हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ा हुआ है। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों के बच्चे दिलाए और फिर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें