फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा का प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी, आज देंगी गिरफ्तारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आशा का प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी, आज देंगी गिरफ्तारियां
विज्ञापन

यमुनानगर। सिविल अस्पताल में आशा वर्कर्स की प्रधान नीरू बाला की अध्यक्षता में हड़ताल के आठवें दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। जिसमें काफी संख्या में आशा वर्कर्स ने भाग लिया। साथ ही सरकार ने जो नोटिफिकेशन जारी किया है, उसके विरोध में सभी ने सरकार विरोधी नारे लगाए व सरकार के झूठे वादों की आलोचना की। पूर्व जिला परिषद चेयरमैन व कांग्रेसी नेता श्याम सुंदर बत्रा ने भी आशा वर्कर्स को समर्थन दिया।
विज्ञापन

प्रधान नीरू बाला ने बताया कि 15 को कन्हैया साहेब चौक पर जेल भरो आंदोलन में शामिल होने के लिए जिले की सभी आशा इकट्ठी होंगी तथा वहां से जुलूस के रूप में डीसी ऑफिस तक जाएगी और गिरफ्तारियां देंगी। जिसमें सहयोगकर्त्ता सीटू जिला प्रधान विनोद कुमार, कैशियर सोमनाथ, जिला कमेटी मेंबर रोशन लाल, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से सुरजीत सिंह व मिड डे मील से जिला सचिव शर्बती ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मौके पर शालू, पूनम शर्मा, राजेश, करमजीत, दीपक, पिंकी, पूजा व राज रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो नंबर 12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें